Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
चमोली: खुदकुशी किसी समस्या का हल नहीं है, लेकिन कई बार जीवन में ऐसी कठिन परिस्थितियां आती हैं कि मर जाना हर परेशानी का हल लगने लगता है।
चमोली की रहने वाली अनीशा देवी की जिंदगी में भी जरूर कुछ मुश्किलें रही होंगी। मंगलवार को अनीशा ने जंगल में फांसी लगाकर जान दे दी, अपने साथ-साथ 14 महीने के मासूम बच्चे की भी जान ले ली। मां-बेटे के शव जंगल में एक रस्सी से लटके मिले। जिसने भी ये खौफनाक मंजर देखा, उसका कलेजा दर्द से तड़प उठा। क्षेत्र के लोग अचानक हुई इस घटना से सन्न हैं। खुदकुशी की वजह का पता नहीं चल सका है। घटना घाट तहसील के नंदा नगर की है। आगे पढ़िए
यहां एक महिला अपने मृत बच्चे के साथ पेड़ से लटकी मिली। पुलिस के पहुंचने तक दोनों की मौत हो चुकी थी। तहसीलदार राकेश देवली ने बताया कि सरपाणी गांव के कुलवीर सिंह की 20 वर्षीय पत्नी अनीशा देवी का शव जंगल में पेड़ पर लटका मिला है। साथ ही उसके 14 माह के बच्चे का शव भी बरामद हुआ, जो महिला की पीठ पर मिला। अनीशा देवी का मायका बांजबगड़ गांव में है। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है। घटना स्थल पर क्षेत्र के राजस्व अधिकारी और कर्मचारी घटना की तहकीकात कर रहे हैं। अनीशा ने अपने बच्चे के साथ आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसकी जांच की जा रही है। मरने वाली महिला सरपाणी गांव की रहने वाली थी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।