देहरादून-हल्द्वानी से दिल्ली जाना होगा महंगा, 500 रुपये बढ़ सकता है किराया

Dehradun Haldwani से Delhi की bus का fare increase हो सकता है। खबर है कि किराया 500 रुपये तक बढ़ सकता है।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
dehradun haldwani delhi bus fare: Dehradun Haldwani to Delhi bus fare may increase
Image: Dehradun Haldwani to Delhi bus fare may increase

हल्द्वानी: महंगाई है कि कम होने का नाम नहीं ले रही है। आम आदमी की जेब हर तरफ से ढीली हो रही है। खाने-पीने से लेकर कहीं आने-जाने तक हर चीज दाम महंगा हो रहा है। अब इंसान करे तो करे क्या।

Dehradun Haldwani to Delhi bus fare may increase

डीजल पेट्रोल के भाव जैसे आसमान छू रहे हैं और कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इसका असर सीधे सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के ऊपर पड़ा है और उनका किराया बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है। डीजल और पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के बीच ढाई साल के बाद बस, ऑटो रिक्शा, टैक्सी आदि के किराए में इजाफा होगा। राज्य परिवहन प्राधिकरण शासन को अपनी रिपोर्ट सौंप चुका है। जानकारी के अनुसार बसों का पहाड़ी रूटों पर किराया 60 पैसे और मैदानी रूटों पर 42 पैसे प्रति किलोमीटर तक बढ़ सकता है। ऐसा होता है तो दिल्ली जाने वाले यात्रियों को सामान्य बस में भी 500 से ज्यादा रुपए प्रति यात्री चुकाने होंगे। अभी तक यह किराया 380 है मगर इसके बाद जेब को सीधे 500 की चपत लगेगी। दरअसल कुमाऊं का प्रवेश द्वार हल्द्वानी पहाड़ और मैदानी क्षेत्रों में आवागमन का केंद्र है। यहां रोडवेज की मुख्य बसों के माध्यम से यात्री पहाड़ों को जाते हैं और साथ ही मैदानी क्षेत्रों की आवाजाही भी यहीं से शुरू होती है।

किराया बढ़ाने को लेकर सामने आई सूत्र आधारित रिपोर्ट के अनुसार पहाड़ी क्षेत्र में बसों का किराया 2.10 और मैदानी रूटों पर 1.50 प्रति किलोमीटर हो सकता है। ऐसे में अल्मोड़ा से पिथौरागढ़ और धारचूला तक जाने के लिए अब 35 फ़ीसदी ज़्यादा किराया चुकाना पड़ सकता है। वहीं राजधानी देहरादून और देश की राजधानी दिल्ली तक का किराया भी महंगा हो जाएगा परिवहन विभाग ने 2019 में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं के किराए में इजाफा करने की मांग की थी उस समय पेट्रोल और डीजल के दाम तकरीबन ₹70 प्रति लीटर के आसपास थे लेकिन बीते 2 सालों में पेट्रोल और डीजल के दाम आसमान छू गए हैं पेट्रोल ₹102 के पार चला गया तो वहीं डीजल भी ₹96 से ज्यादा भाव में बिक रहा है ऐसे में परिवहन विभाग जल्द ही किराया बढ़ा सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि हल्द्वानी से मुख्य रूटों का संभावित किराया कितना हो सकता है। अभी हल्द्वानी से अल्मोड़ा के 178 रुपए लगते हैं मगर किराया बढ़ने के बाद लोगों को 234 रुपए चुकाने पड़ सकते हैं। चंपावत का 305 रुपए से बढ़कर 423 रुपए किराया हो सकता है। पिथौरागढ़ में भी 380 रुपए से 506 रुपए, बागेश्वर में 320 रुपए से 436 रुपए, देहरादून में 445 रुपए से 582 रुपए, दिल्ली में 380 से 500, डीडीहाट में 450 से 598 रुपए किराया हो सकता है।