शुरू होने जा रही है उत्तराखंड प्रीमियर लीग, सभी जिलों के युवाओं के पास सुनहरा चांस

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से प्रदेश में आईपीएल की तर्ज पर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाएगा। जिसका नाम Uttarakhand Premier League होगा।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand Premier League: Uttarakhand Premier League Cricket Tournament
Image: Uttarakhand Premier League Cricket Tournament

देहरादून: आईपीएल की खुमारी में डूबे क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अच्छी खबर है। वह जल्द ही आईपीएल जैसे रोमांच का मजा उत्तराखंड में भी ले सकेंगे।

Uttarakhand Premier League all detail

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से प्रदेश में आईपीएल की तर्ज पर टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कराया जाएगा। जिसका नाम उत्तराखंड प्रीमियर लीग होगा। आयोजन की खास बात यह है कि इसमें सीनियर पुरुष और महिला वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। इस लीग में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर बीसीसीआई की आगामी प्रतियोगिताओं के लिए टीमों का चयन किया जाएगा। सीएयू इस लीग का आयोजन टीसीएम स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के सहयोग से करेगी। लीग में राज्य के सभी 13 जिलों से 1-1 टीम प्रतिभाग करेगी। उत्तराखंड प्रीमियर लीग का आयोजन इसी साल सितंबर में होने जा रहा है। टूर्नामेंट का लाइव टेलीकास्ट भी होगा, जिसके लिए विभिन्न प्लेटफार्म से बातचीत चल रही है।

सीएयू के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि टीसीएम स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी के सदस्यों के साथ प्रदेश में क्रिकेट गतिविधियों को बढ़ावा देने के संबंध में बातचीत हुई है। एसोसिएशन कंपनी के प्रस्ताव पर विचार कर रही है। इसके तहत प्रदेश में सीनियर पुरुष व महिला वर्ग में टी-20 टूर्नामेंट कराने की तैयारी है। टीसीएम स्पोर्ट्स मैनेजमेंट कंपनी बंगाल, पुंडुचेरी और बड़ौदा में क्रिकेट टूर्नामेंट करा चुकी है। जल्द ही उत्तराखंड में होने वाले टूर्नामेंट का खाका तैयार कर लिया जाएगा। टीसीएम ने सीएयू को अलग-अलग वर्ग में प्रतियोगिताएं कराने का प्रस्ताव दिया है। इन प्रतियोगिताओं में हर जिले की टीम को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। प्रतियोगिता के वित्तीय प्रबंधन एवं सफल संचालन के लिए दूसरी कंपनियों से भी स्पांसरशिप मिलेगी। प्रदेश में क्रिकेट गतिविधियों का बेहतर तरीके से संचालन करने के लिए सीएयू टीसीएम कंपनी से समझौता करने जा रही है। Uttarakhand Premier League को लेकर सीएयू और कंपनी अधिकारियों के बीच कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है।