Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
चम्पावत: उत्तराखंड में चंपावत उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है सोमवार शाम चंपावत उपचुनाव के लिए अधिसूचना जारी की गई।
जारी की गई अधिसूचना के अनुसार 11 मई तक नॉमिनेशन किया जाएगा। 17 मई को तक नाम वापसी का समय रहेगा और 31 मई को चंपावत उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी। 3 जून को मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ ही उत्तराखंड के सीएम का फैसला होगा। क्या पुष्कर सिंह धामी मैदान मारेंगे? आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत से चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि वह अपना पिछला चुनाव खटीमा से हार गए थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था जिसके बाद चंपावत सीट से कैलाश गहतोड़ी ने अपनी सीट छोड़ी और इस सीट पर दोबारा चुनाव करवाया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पहले ही चंपावत से ताल ठोंक चुके हैं हालांकि ये भी कांग्रेस किस प्रत्याशी को मैदान में उतारती है यह देखना बाकी है।