गढ़वाल: 28 साल बाद अपने गांव में रुकेंगे CM योगी आदित्यनाथ, 5 साल बाद होगी मां से मुलाकात

यूपी के सीएम Yogi Adityanath उत्तराखंड आ रहे हैं। वो Pauri Garhwal स्थित अपने village Panchur में रात बिता सकते हैं।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
yogi adityanath pauri garhwal panchoor village: Yogi Adityanath village Panchur in Pauri Garhwal
Image: Yogi Adityanath village Panchur in Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे।

Yogi Adityanath village Panchur in Pauri Garhwal

इस दौरे के दौरान वे अपने पैतृक गांव का दौरा भी करेंगे और 28 साल के बाद वह अपने घर पर रुकेंगे। 5 साल के बाद वे अपनी मां से मुलाकात करेंगे।जी हां, मुख्यमंत्री बीते 5 सालों से अपनी मां से नहीं मिले हैं। वे 5 साल के बाद अपनी मां के साथ वक्त बिताएंगे और इसी के साथ वे गांव के पास स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय जाकर गुरु अवैद्यनाथ की प्रतिमा का अनावरण करेंगे और इस दौरान 2500 लोगों को संबोधित करेंगे। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का शेड्यूल 3 मई से 5 मई तक का है। आगे पढ़िए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर 3 बजे उत्तराखंड के यमुनोत्री पहुंचेंगे और वहां से महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय जाकर गुरु अवैधनाथ की प्रतिमा का अनावरण और जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री 4 मई को अपना दिन गांव में ही बिता सकते हैं। अंत में वह 5 मई को उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से बनाए गए हरिद्वार में होटल का उद्घाटन करेंगे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 28 सालों के बाद अपने गांव जाएंगे। उनके इस पूरे दौरे को गोपनीय रखा गया है। सीएम योगी को देखते हुए उनके घर के आसपास भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए गए हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश पुलिस के स्पेशल कमांडो की टीम को वहां पर तैनात किया गया है। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कुछ अन्य कैबिनेट मंत्री भी मौजूद होंगे।