गढ़वाल: शादी से लौट रहा वाहन खाई में गिरा, 2 युवकों की मौत..खुशियों के बीच पसरा मातम

वाहन में सवार लोग पंजियाला गांव में होने वाले शादी समारोह में हिस्सा लेने गए थे। वहां से लौटते वक्त वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में दो नवयुवकों की जान चली गई।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
uttarkashi panziyala village baun village hadsa: Death news of Arvind Rajveer of Uttarkashi Baun village
Image: Death news of Arvind Rajveer of Uttarkashi Baun village

उत्तरकाशी: खबर उत्तरकाशी से है। जहां एक सड़क हादसे के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया। शादी समारोह में हिस्सा लेने गए लोगों का वाहन बेकाबू होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा रात 2 बजकर 45 मिनट पर हुआ। जानकारी के मुताबिक वाहन में सवार लोग पंजियाला गांव में होने वाले शादी समारोह में हिस्सा लेने गए थे। ये सभी बौन गांव के रहने वाले हैं। रात के वक्त सभी बौन गांव वापस जा रहे थे। इसी दौरान बौन-पंजियाला मोटर मार्ग पर उनका वाहन बेकाबू होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया, लेकिन तब तक वाहन में सवार दो लोगों की मौत हो चुकी थी।

हादसे में जान गंवाने वालों में अरविंद रावत पुत्र ज्ञानेंद्र रावत, उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बौन और राजवीर बिष्ट पुत्र जयवीर बिष्ट उम्र 31 निवासी ग्राम बौन शामिल हैं। जबकि राजराम बिष्ट उम्र 25 वर्ष और जितेंद्र सिंह उम्र 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को 108 सेवा की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। उधर हादसे की खबर जैसे ही शादी वाले घर पहुंची, वहां मातम पसर गया। मृतकों के घर में कोहराम मचा है। परिजनों ने बताया कि उनके लाडले हंसी-खुशी शादी समारोह में हिस्सा लेने गए थे, लेकिन इनमें से 2 लोगों के लिए ये सफर जिंदगी का आखिरी सफर बन गया। अचानक हुई दुखद घटना के बाद मृतकों के परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।