Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: ये तस्वीर है पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब अपने गांव पहुंचे तो बेहद भावुक हो गए। गांव में वो अपने रिश्तेदारों से मिले।
आपको बता दें कि योगी आदित्यनाथ 28 साल बाद अपने गांव लौटे हैं। इसके अलावा वो 5 साल बाद अपनी मां से मिले हैं। मां की इच्छा थी कि एक बार बेटा गांव आए और परिजनों से मुलाकात करे। बेटे ने भी मां की बात नहीं टाली और मुलाकात के लिए अपने गांव पहुंच गया। पंचूर गांव सड़क से थोड़ा ऊंचाई पर स्थित है। इसलिए गांव के लिए पैदल ही जाना पड़ता है। योगी आदित्यनाथ भी गांव की पगडंडियों से पैदल चलकर लोगों से मिलते रहे। अपने गांव की मिट्टी खेत और खलिहान देखकर योगी की आंखें भर आई। घर पहुंच कर उन्होंने मां के पैर छुए और काफी देर तक उनके साथ बैठकर बातचीत की। गांव में योगी आदित्यनाथ ने किस तरह पल बिताए वह हम आपको तस्वीरों में दिखा रहे हैं…आगे देखिए