तितलियों के संसार से रूबरू होना है तो Tehri garhwal के Devalsari में Butterfly Festival 2022 की तैयारियां पूरी हैं।
-
अनुष्का ढौंडियाल
-
Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
Image: Tehri garhwal Devalsari Butterfly Festival Distance from Dehradun
टिहरी गढ़वाल: रंग बिरंगी तितलियां आखिर किस को नहीं पसंद? अपनी खूबसूरती से सबका मन मोहने वाली तितलियों के संसार को अगर आपको करीब से देखना है तो नई टिहरी से बेहतर जगह आपके लिए कोई नहीं हो सकती।
Tehri garhwal Butterfly Festival Devalsari 2022
नई टिहरी के देवलसारी में तीसरे तितली महोत्सव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। देवलसारी पर्यटक स्थल तितली महोत्सव के लिए पर्यटकों के बीच में खासा मशहूर है। हर वर्ष यहां पर तितलियों का महोत्सव होता है। यहां पर रंग बिरंगी तितलियां पाई जाती हैं। लोग दुनिया के कोने-कोने से इस महोत्सव में भाग लेने के लिए आते हैं और तितली की दुनिया को करीब से देखते हैं। अगर आप भी तितली की दुनिया से रूबरू होना चाहते हैं और उनकी खूबसूरती को करीब से देखना चाहते हैं तो आप भी 4 जून को नई टिहरी आ जाइए। 4 जून से शुरू होने वाले इस चार दिवसीय महोत्सव का इस बार भव्य आयोजन होगा। इसके लिए देश के विभिन्न हिस्सों से तितली विशेषज्ञ, जैव विविधता विशेषज्ञ, प्रसिद्ध फोटोग्राफर, प्रकृति प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है और अभी से इसके लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इस बार महोत्सव के दौरान तकरीबन 7 किलोमीटर का पैदल ट्रक भी होगा। आगे पढ़िए
दरअसल देवलसारी अपनी जैव विविधता के लिए बेहद प्रसिद्ध है। यहां पर विभिन्न प्रजाति के पेड़ पौधे भी पाए जाते हैं। यह विभिन्न प्रजातियों की तितलियों के लिए भी बेहद प्रसिद्ध है।
Devalsari Distance From Dehradun
जिला मुख्यालय से तकरीबन 80 किलोमीटर दूर देवलसारी 1,650 मीटर की ऊंचाई पर है। यह राजधानी देहरादून से मात्र 70 किलोमीटर दूर है। यह उत्तरकाशी की सीमा पर पड़ता है। यहां की नैसर्गिक सुंदरता एवं जैव विविधता विश्व प्रसिद्ध है और यही कारण है कि प्रकृति प्रेमियों और शोध करने वाले छात्रों एवं विशेषज्ञों के लिए यह स्थान पहली पसंद है। यहां पर तितलियों को पहचान दिलाने, जैव विविधता को जानने एवं इसको पर्यटन के रूप में पहचान दिलाने के लिए देवलसारी पर्यावरण संरक्षण एवं विकास संस्थान में 2018 में तितली महोत्सव की शुरुआत की थी। 2019 में इस महोत्सव को जबरदस्त रिस्पांस मिला और देश के विभिन्न हिस्सों से विशेषज्ञ पहुंचे। हालांकि 2020 एवं 2021 में इसका आयोजन नहीं हो पाया और 2 साल के बाद अब इस का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के लिए देवलसारी में सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बार महोत्सव में डेढ़ सौ से अधिक प्रजातियों की तिलिया देखने को मिलेंगी। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं इस और उम्मीद जताई जा रही है कि Butterfly Festival Devalsari 2022 में भारी संख्या में पर्यटक उमड़ेंगे।