उत्तराखंड: 7 महीने के बच्चे को साथ लेकर प्रेमी के साथ भागी पत्नी, पति से कहा था- वो मेरा भाई है

पति का कहना है कि पत्नी और आरोपी युवक के बीच फोन पर घंटों बातें होती थीं। पति को शक हुआ तो पत्नी ने कहा कि कमल रिश्ते में उसका भाई लगता है। आगे जानिए पूरा मामला
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
haldwani women escaped with boyfriend: Married women eloped with lover in Haldwani
Image: Married women eloped with lover in Haldwani

हल्द्वानी: हल्द्वानी में युवक के साथ बड़ा धोखा हो गया।

Married women eloped with lover in Haldwani

युवक की पत्नी मायके जाने का बहना बनाकर प्रेमी संग फरार हो गई। साथ में 7 महीने के बच्चे को भी ले गई। परेशान पति अब थाने के चक्कर काट रहा है। उसने मुरादाबाद निवासी एक युवक पर विवाहिता को बहला-फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। मामला बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है। जहां गौजाजाली में पीड़ित युवक अपने परिवार के साथ रहता है। युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीती 26 अप्रैल को उसकी पत्नी अपने मायके जाने की बात कह कर हल्द्वानी से मुरादाबाद के लिए निकली थी। पति ने भी उसे जाने दिया। जाते वक्त पत्नी 7 महीने के बच्चे को भी अपने साथ ले गई। बाद में पति ने पत्नी के मायके में फोन किया तो पता चला कि पत्नी अपने घर नहीं पहुंची।

घबराए पति ने कई जगहों पर पत्नी की खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। अब पीड़ित पति ने एक युवक पर उसकी पत्नी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक भी मुरादाबाद का ही रहने वाला है। जिसका नाम कमल है। कमल और विवाहिता के बीच फोन पर अक्सर बातें होती रहती थीं। पति को शक हुआ तो पत्नी ने कहा कि कमल रिश्ते में उसका भाई लगता है। तीसरे युवक को लेकर पति-पत्नी के बीच कई बार झगड़ा भी हुआ। पीड़ित पति का कहना है कि अब पत्नी आरोपी कमल के साथ फरार हो गई है। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। बहरहाल पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। विवाहिता की तलाश जारी है।