उत्तराखंड पुलिस कांस्टेबल भर्ती को लेकर बड़ा अपडेट, 10 जिलों में 15 मई से फिजिकल टेस्ट

Uttarakhand Constable Recruitment 2022 को लेकर बड़ा अपडेट है। 15 मई से फिजिकल टेस्ट शुरू होंगे।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
uttarakhand police constable bharti 2022: Uttarakhand Constable Recruitment 2022 Physical Test Latest Updates
Image: Uttarakhand Constable Recruitment 2022 Physical Test Latest Updates

देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर आई है। लंबे समय से अटकी कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया का इंतजार आखिरकार खत्म होता है।

Uttarakhand Constable Recruitment 2022 Latest Updates

युवा लंबे समय से फिजिकल टेस्ट का इंतजार कर रहे थे। फिजिकल टेस्ट को लेकर बड़ा आदेश जारी किया गया है। आदेश के अनुसार रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की फिजिकल परीक्षा दिनांक 15 मई के स्थान पर 15 जून से कराये जाने का निर्णय लिया गया है। बाकी 10 जिलों में फिजिकल टेस्ट 15 मई से होंगे। इसको लेकर आदेश जारी किए गए है। बताया जा रहा है कि चारधाम यात्रा को देखते हुए ये बड़ा बदलाव किया है। पुलिस मुख्यालय द्वारा आदेश जारी किया गया है।

Uttarakhand Constable Recruitment 2022 Physical Test

जारी किए गए आदेश के अनुसार उत्तराखंड में आरक्षी संवर्ग के अन्तर्गत आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरूष) के 785, पीएसी / आईआरबी (पुरुष) के 291, फायरमैन ( पुरुष / महिला) के 445 कुल 1521 पदों हेतु आवेदन करने वाले जनपदवार अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक / दक्षता परीक्षा कराये जाने की तैयारी चल रही है।मगर इसी बीच चारधाम यात्रा आ गई। जनपद रूद्रप्रयाग, चमोली एवं उत्तरकाशी जनपदों में वर्ष 2022 तीर्थ यात्रा सीजन (चारधाम यात्रा) शुरू हो चुकी है तथा यात्रा के दौरान देशभर से लाखों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। 2 साल के बाद चारधाम यात्रा फिर से शुरू हुई है, और भारी संख्या में चारधामों में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। यही वजह है कि अभ्यर्थियों की शारीरिक मानक / दक्षता परीक्षा को 1 महीना स्थगित किया गया है। पहले 15 मई को Uttarakhand Constable Recruitment 2022 exam होनी तय हुई थी मगर अब 3 जिलों मेंं 15 मई के स्थान पर 15 जून से फिजिकल टेस्ट किया जाएगा।