गुड न्यूज: देहरादून ZOO में होंगे बाघ-बाघिन के दर्शन, आने वाला है रॉयल बंगाल टाइगर का जोड़ा

Dehradun ZOO में अब आपको Royal Bengal Tiger का Couple दिखेगा। Tiger और Tigress को यहां लाया जा रहा है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
dehradun zoo royal bangal tiger: Royal Bengal Tiger Couple at Dehradun ZOO
Image: Royal Bengal Tiger Couple at Dehradun ZOO

देहरादून: अगर आप भी आने वाले कुछ दिनों में अपने परिवार के साथ देहरादून के जून में घूमने का प्लान बना रहे हैं इस खबर को पढ़कर आप के भी चेहरे पर हंसी आ जाएगी।

Royal Bengal Tiger Couple at Dehradun ZOO

ऐसा इसलिए क्योंकि देहरादून में आप जल्द ही बाघ का दीदार कर सकेंगे। जी हां, नैनीताल जू से यहां रॉयल बंगाल टाइगर का एक जोड़ा लाया जाएगा। देहरादून जू पहुंचे सेंट्रल जू अथॉरिटी के सदस्य सचिव ने जल्दी ही बाघ का बाड़ा तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं। दरअसल मंगलवार को सदस्य सचिव संजय शुक्ला देहरादून का निरीक्षण करने पहुंचे और इस दौरान उनके साथ में वाइल्डलाइफ वार्डन डॉ पराग मधुकर और जू निदेशक पीको पात्रो भी मौजूद रहे। इस दौरान जू के अधिकारियों ने उनको जू के मास्टर प्लान से अवगत कराया और यह भी बताया कि आजकल लोग सबसे ज्यादा बाघ देखने के लिए आते हैं। संजय शुक्ला ने देहरादून जू की बहुत तारीफ की और कहा कि यहां पर एक मादा और एक नर बाघ को लाया जाए ताकि बड़ी संख्या में लोग यहां पर आएं। ऐसे में नैनीताल जू से यहां पर रॉयल बंगाल टाइगर का एक जोड़ा लाया जाएगा। 1 महीने के भीतर भीतर नैनीताल से बाघ और बाघिन को लाया जाएगा ताकि लोग देहरादून में भी बाघ का दीदार कर सकें।

देहरादून जू वीकेंड में फेमिली और फ्रेंड्स के साथ वक्त गुजारने के लिए शानदार जगह है। यहां आप वन्यजीवों को करीब से निहारने का मौका हासिल करने के साथ एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ भी उठा सकते हैं। यहां युवाओं के लिए जिपलाइन, कमांडो नेट और बर्मा ब्रिज जैसे एडवेंचर स्पोर्ट्स का भी पूरा इंतजाम है। पार्क में बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी की मौज-मस्ती का पूरा इंतजाम हो रखा है। दून जू में बच्चों के लिए शानदार फन पार्क बनाया गया है। जहां बच्चे अलग-अलग राइड्स का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही तेंदुआ, सांभर, हिरण, काकड़, चीतल जैसे वन्यजीवों के साथ दो दर्जन से अधिक देशी-विदेशी प्रजाति के पक्षियों को करीब से निहार सकते हैं। यहां पर स्नेक पार्क भी है जहां आप कोबरा, करैत, पाइथन रिटीकुलेटेड सांप, रॉक पाइथन, वॉइन स्नेक समेत दर्जनभर प्रजातियों के सांपों को देखने का मौका मिलेगा।