Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
चमोली: उत्तराखंड में तेजी से तापमान बढ़ रहा है जिस वजह से अलकनंदा नदी का स्तर एक बार फिर से बढ़ गया है।
दरअसल गर्मी बढ़ने के साथ एक ग्लेशियर भी पिघल रहे हैं और चमोली जिले में ग्लेशियर पिघलने से अलकनंदा नदी का स्तर एकाएक बढ़ गया है और पुलिस ने अलर्ट मोड पर आते ही लोगों को घाट से हटा दिया है। दरअसल बीते सोमवार को ही नदी का जलस्तर अचानक से ही बढ़ गया। अलकनंदा के जलागम क्षेत्र के ग्लेशियरों के पिघलने से नदी के स्तर में अचानक ही बढ़ोतरी देखने को मिली। स्थिति को देखते हुए पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई। लाउडस्पीकर के जरिए पुलिस ने लोगों को नदी के पास नहीं जाने की अपील की। अलर्ट जारी कर लोगों को घाटों से हटाया गया ताकि कोई अनहोनी ना हो। बीते सोमवार के बाद से ही एसडीआरएफ की टीम नदी के किनारों पर खड़ी कर दी गई है। मिली गई जानकारी के अनुसार बीते सोमवार की शाम को अलकनंदा नदी का जलस्तर अचानक ही बढ़ गया। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से नदी के घाटों पर एसडीआरएफ की तैनाती बढ़ा दी है। साथ ही लोगों को लाउडस्पीकर के माध्यम से नदी के नजदीक नहीं जाने की अपील की जा रही है।