Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
रुद्रप्रयाग: रुद्रप्रयाग जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। खबर आ रही है कि गौरीकुंड पैदल मार्ग टूट गया है।
इस वजह से विभिन्न पड़ावों पर केदारनाथ जा रहे दस हजार से अधिक तीर्थयात्रियों को रोक दिया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को बारिश के कारण हाईवे पर यात्रियों को रोका गया था। बारिश की वजह से आज गौरीकुंड पैदल मार्ग टूट गया है। ऐसे में अलग अलग जगहों पर केदारनाथ जा रहे करीब 10 हजार तीर्थ यात्रियों को रोक दिया गया है। प्रशासन का दावा है कि जल्द ही मार्ग की मरम्मत कर ली जाएगी, लेकिन करीब तीन घंटे बाद भी मार्ग सुचारू नहीं हो सका है. आपको बता दें कि बीते दिन केदारनाथ में भी जमकर बारिश हुई है। आगे भी मौसम विभाग द्वारा बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।