उत्तराखंड: बीच बाजार में युवक में ब्लेड से काटा अपना गला, सन्न रह गए मौके पर मौजूद लोग

हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि यहां एक युवक ने सरेराह एक दुकान से ब्लड लिया और अपना गला काट दिया।
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
haldwani youth blade: youth attempted suicide in haldwani
Image: youth attempted suicide in haldwani

हल्द्वानी: हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

youth attempted suicide in haldwani

खबर है कि यहां एक युवक ने सरेराह एक दुकान से ब्लड लिया और अपना गला काट दिया। ये नजारा देखने के बाद मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप गई। युवक को बेहद गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस वक्त युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक उसने कहा है कि वह अपने ससुराल वालों की हरकतों के चलते परेशान हो चुका है। उसने बताया कि उसका नाम मोहम्मद रिजवान है। उसकी सास और उसकी बीवी उसकी मौत चाहते हैं। उसने यह भी बताया कि ससुराल वालों ने उसके पीछे 20 से 25 आदमी लगाए हुए हैं, इसलिए खुद उसने अपनी जान लेने का फैसला किया। पहले युवक को बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन गंभीर हालत होने की वजह से उसे सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर किया गया। उसकी हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस का यह भी कहना है कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ लग रहा है। जांच में पता चला है कि उसका इलाज बेस अस्पताल के मनोरोग विभाग में भी चल रहा है।