Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
टिहरी गढ़वाल: टिहरी से बीजेपी विधायक किशोर उपाध्याय से जुड़ी अब एक बड़ी खबर आ रही है।
पुलिस ने किशोर उपाध्याय की बहू नाजिया को केरल के कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी नाजिया के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। जिसके तहत उन्हें गिरफ्तार किया गया है। देहरादून पुलिस कोच्चि रवाना हो गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीजेपी विधायक किशोर उपाध्याय के भाई की पत्नी नाजिया करोड़ों की सरकारी और गैर सरकारी जमीन-प्रॉपर्टी धोखाधड़ी सहित निजी कंपनियों के कई गंभीर फर्जीवाड़े में लंबे समय से फरार चल रही थी। गंभीर मामलों में नाजिया की गिरफ्तारी लुकआउट नोटिस के तहत हुई हैं। उन्हें कोच्चि पुलिस ने बुधवार रात कोच्चि एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि कोच्चि एयरपोर्ट से देर रात 10:30 देश छोड़ने की फिराक में थी। उससे पहले ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई की जानकारी कोच्चि पुलिस ने देहरादून पुलिस को दे दी है, जिसके बाद दून पुलिस कोच्चि में नाजिया को कस्टडी में लेने रवाना हो गई है।