गढ़वाल: आधी रात को गहरी खाई में गिरा यात्रियों का टेंपो ट्रैवलर..2 मौत, 13 लोगों की हालत गंभीर

श्रद्धालुओं भरा टैंपो ट्रैवलर देर रात साढ़े 12 बजे गंगोत्री से हर्षिल की ओर आ रहा था, इसी दौरान हादसा हो गया।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
gangotri highway Tempo traveler hadsa: Tempo traveler fell into deep gorge on Gangotri National Highway
Image: Tempo traveler fell into deep gorge on Gangotri National Highway

उत्तरकाशी: खराब मौसम चारधाम यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। इस दौरान सड़क हादसे भी हो रहे हैं। बीते दिनों यमुनोत्री में हुए सड़क हादसे में कई यात्रियों ने जान गंवाई थी।

Tempo traveler hadsa Gangotri National Highway

अब गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसा हुआ है। रविवार देर रात को तीर्थयात्रियों का एक टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें दो तीर्थयात्रियों की मौत हुई है, जबकि 13 यात्री घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कोपांग के पास हुआ। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं भरा टेंपो ट्रैवलर देर रात साढ़े 12 बजे गंगोत्री से हर्षिल की ओर आ रहा था। तभी गंगोत्री धाम से 15 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कोपांग आईटीबीपी कैंप के पास टेंपो ट्रैवलर बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे की सूचना मिलने पर आईटीबीपी, पुलिस और सेना तुरंत राहत कार्य में जुट गई। बचाव टीम ने घायलों को गहरी खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। हालांकि तब तक दो श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी थी। मृतकों में अलका बोटे पत्नी डॉ. वेंकटेश बोटे निवासी औरंगाबाद, महाराष्ट्र और माधवन निवासी औरंगाबाद, महाराष्ट्र शामिल हैं।

घायलों में दो तीर्थ यात्रियों अर्णव पुत्र डॉ. अनुप्रिया व वैशाली पत्नी प्रवीण की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को इलाज के लिए दून अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में उमा पाटिल, उम्र 43 वर्ष निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र, अर्नव महरोती पुत्र डॉ. अनुप्रिया उम्र 14 वर्ष निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र, साक्षी शिंदे पुत्री प्रदीप शिंदे उम्र 25 वर्ष, निवासी औरंगाबाद महाराष्ट्र, अर्चना शिंदे उम्र 48 वर्ष, अजय महाजन, अनुप्रिया महर्षि, सुधा पवार उम्र 46 वर्ष, डॉ. वेंकटेश उम्र 43 वर्ष, वैशाली उम्र 46 वर्ष, औरा पुत्र डॉ. हेमंत उम्र 10 वर्ष, रजनीश सेठी उम्र 40 वर्ष, सुभाष सिंह उम्र 41 वर्ष और चालक जितेंद्र सिंह निवासी प्रेमनगर, देहरादून शामिल हैं। सभी श्रद्धालु महाराष्ट्र के औरंगाबाद के रहने वाले हैं। घायलों को पहले आर्मी अस्पताल हर्षिल में पहुंचाया गया था। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल उत्तरकाशी रेफर किया गया है।