CM धामी का अनोखा अंदाज: प्रोटोकॉल तोड़ा, बाइक पकड़ी और चाय पीने निकल गए

अनोखे अंदाज में दिखे सीएम धामी, प्रोटोकाल तोड़कर बाइक से चाय पीने पहुंचे टनकपुर..पढ़िए पूरी खबर
Advertisement चारधाम यात्रा 2026 पैकेज बुकिंग शुरू! ये ऑफर मिस किया तो पछताओगे

चारधाम यात्रा 2026 का सबसे सस्ता पैकेज? कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Example Ads Media
cm pushkar singh dhami tanakpur bike : CM Pushkar Singh Dhami came out on a bike to drink tea in Tanakpur
Image: CM Pushkar Singh Dhami came out on a bike to drink tea in Tanakpur

चम्पावत: चंपावत उपचुनावों में अब केवल 1 दिन शेष है और मुख्यमंत्री सीएम धामी ने चंपावत में उप चुनाव का प्रचार रोक दिया है।

CM Dhami came out on a bike to drink tea

उप चुनाव के लिए प्रचार का शोर भले ही थम गया हो लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अनोखा अंदाज कम नहीं हुआ। आज सुबह ही तमाम प्रोटोकॉल तोड़कर वे अपने परिचितों और मित्रों से मिलने सुबह ही कैंप कार्यालय बनबसा से टनकपुर की ओर बाइक से निकल पड़े। सारे सुरक्षा घेरों को तोड़ मुख्यमंत्री नए अंदाज में दिखे। वे मोटरसाइकिल खुद चलाकर, लोगों से मिलते हुए टनकपुर स्थित महादेव चायवाले की दुकान पर पहुंचे। आज सोमवार कि सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने घर खटीमा से कैंप कार्यालय बनबसा पहुंचे। बनबसा पहुंचने पर वह इस बार पुराने अंदाज में नजर आए। उन्होंने एक कार्यकर्ता की बाइक पकड़ी। बाइक पर पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी को बैठाया और अपने परिचितों से मिलने निकल पड़े।

जैसे ही लोगों ने सड़कों पर मुख्यमंत्री को बाइक पर देखा तो लोगों की भी भीड़ उमड़ पड़ी। कई कार्यकर्ता तो मोटरसाइकिल पर उनके पीछे जाने लगे। मुख्यमंत्री मनिहार गोट में अपने परिचितों से मिले। उसके बाद मोटरसाइकिल पर टनकपुर की ओर रवाना हुए। वहां से वे महादेव टी स्टाल टनकपुर गए जहां पर उन्होंने चाय पी और कार्यकर्ताओं से गुफ्तगू की।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई है लेकिन आज वे सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए बाइक में अकेले निकल गए। वहीं कांग्रेस ने चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम करने को चुनाव आदर्श चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का नामांकन रद्द किया जाना चाहिए।