Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
हल्द्वानी: यूपीएससी की परीक्षा में हमेशा की तरह इस बार भी उत्तराखंड के होनहार छाए रहे। प्रदेश के कई युवाओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।
इनमें हल्द्वानी के कुनाल गुरुरानी भी शामिल हैं। वो यूपीएससी की परीक्षा में 234वीं रैंक हासिल करने में सफल रहे। इससे पहले कुनाल ने सिविल सर्विसेज-2020 में 355वीं रैंक हासिल की थी। वर्तमान में वह इंडियन पोस्टल सर्विस की ट्रेनिंग ले रहे हैं। कुनाल बचपन से ही पढ़ने में मेधावी रहे हैं। वो मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता घनश्याम गुरुरानी बाजपुर शुगर मिल से चीफ एकाउंटेंट पद से रिटायर हैं, जबकि माता भुवनेश्वरी गुरुरानी गृहणी हैं। कुनाल ने सेंट मेरी स्कूल बाजपुर से 94 प्रतिशत अंकों के साथ इंटर की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद एनआईटी जयपुर से बीटेक के दौरान इंडियन इंजीनियरिंग सर्विस की तैयारी करने लगे।
साल 2017 में उन्होंने आईईएस परीक्षा में देश में पहला स्थान हासिल किया था। कुनाल रेलवे और नेशनल थर्मल पावर कार्पोरेशन नोएडा में भी सेवा दे चुके हैं। इसके बाद उन्होंने यूपीएससी की सिविल सर्विसेज-2020 की परीक्षा दी, जिसमें वो 355वीं रैंक हासिल करने में सफल रहे थे। बेहतर रैंक हासिल करने के लिए उन्होंने सिविल सर्विसेज-2021 में भी हिस्सा लिया और दूसरी बार 234वीं रैंक पाने में कामयाब रहे। उनकी सफलता से परिवार में जश्न का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। कुनाल का कहना है कि सिविल सर्विसेज की परीक्षा का स्तर कठिन जरूर है, लेकिन लगातार मेहनत और धैर्य के साथ पढ़ाई के जरिए सफलता हासिल की जा सकती है। परीक्षा में सफलता के लिए उन्होंने करीब 8 से दस घंटे की पढ़ाई रोजाना की। ऑनलाइन प्लेटफार्म तैयारी करने के लिए कारगर माध्यम है, लेकिन बेसिक जानकारी के लिए किताबों का अध्ययन भी जरूरी है। UPSC Result 2021 के लिए राज्य समीक्षा पढ़ते रहें