उत्तराखंड: इसरो वैज्ञानिक कार्तिक ने UPSC EXAM में भी पाई कामयाबी..बहुत बधाई

रुड़की के कार्तिक ने यूपीएससी में हासिल की 271 वीं रैंक। कार्तिक कंसल इस वक्त इसरो में वैज्ञानिक के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
kartik kansal roorkee upsc exam: Roorkee Karthik Kansal cracks UPSC Result 2021
Image: Roorkee Karthik Kansal cracks UPSC Result 2021

रुड़की: बीते दिन यूपीएससी का रिजल्ट आया और उत्तराखंड के कई होनहार युवाओं ने देश की सबसे मुश्किल परीक्षा को क्रैक कर देवभूमि का नाम रोशन किया।

Karthik Kansal cracks UPSC Exam 2021

उत्तराखंड के होनहार बच्चों ने इस साल भी यह साबित किया कि कड़ी मेहनत और लगन के साथ कुछ भी नामुमकिन नहीं हैं। इनमें शामिल हैं इसरो में वैज्ञानिक कार्तिक कंसल। कार्तिक कंसल को यूपीएससी में 271 रैंक हासिल हुई है। उनका 2020 में भी यूपीएससी में चयन हुआ था। कार्तिक वर्तमान में इसरो में वैज्ञानिक के पद पर तैनात हैं। उनके पिता हरिद्वार में लेखपाल के द्वार पर कार्यरत हैं। 2020 में भी कार्तिक का चयन हुआ था और तब उनकी 813 रैंक आई थी और उनको पोस्टल विभाग मिला था। लेकिन उस समय उन्होंने ज्वाइन नहीं किया और कड़ी मेहनत कर एक बार फिर से यूपीएससी क्रैक कर 271 रैंक प्राप्त कर देवभूमि का नाम रोशन किया है।

बता दें कि उन्होंने आईआईटी रुड़की से बीटेक किया है और वे श्रीहरिकोटा स्थित इसरो में वैज्ञानिक के पद पर तैनात हैं। इसरो में उनका चयन 2018 में हुआ। उन्होंने आईआईटी रुड़की से वर्ष 2018 में मैकेनिकल इंजीनियरिंग की थी। उनके पिता राजस्व विभाग में राजस्व निरीक्षक हैं। उनके छोटे भाई वरुण कंसल ने भी बीटेक किया है और अब एक अच्छी कंपनी में कार्यरत हैं। कार्तिक के पिता ने बताया कि 2020 में भी उनके बेटे का चयन यूपीएससी में हुआ था और तब उन्होंने ज्वाइन नहीं किया और एक बार फिर से एग्जाम देने का निर्णय लिया। कार्तिक कंसल द्वारा यूपीएससी शानदार रैंक के साथ क्रैक करने के बाद उनके परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल छा गया है और सभी लोग कार्तिक को शुभकामनाएं दे रहे हैं।