रुद्रप्रयाग: जून की शुरुआत एक बार फिर से बरसात के साथ हो चुकी है। मौसम विभाग में उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में झमाझम बरसात की संभावना जताते हुए चेतावनी जारी कर दी है।
उत्तराखंड में आज कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। हालांकि, कहीं-कहीं तेज और झोंकेदार हवाएं चलने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश गर्जन के साथ हो सकती है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथरागढ़ जिलों में गर्जना के साथ बारिश हो सकती है। वहीं राज्य के शेष जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून का कहना है कि शाम के बाद पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में गर्जन वाले बादल विकसित होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश 38 तथा 22 के लगभग रहेगा।