Uttarakhand Bus Accident: यमुनोत्री जा रहे थे 30 श्रद्धालु, खाई में गिरी बस..26 लोगों की मौत

Uttarakhand Bus Accident के बाद उत्तराखंड से लेकर मध्यप्रदेश तक मातम पसरा है। मृतकों के रोते-बिलखते परिजनों की चीखें हर किसी का सीना छलनी कर रही हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
uttarakhand yamunotri bus accident: Uttarakhand Bus Accident Yamunotri 26 pilgrims died
Image: Uttarakhand Bus Accident Yamunotri 26 pilgrims died

उत्तरकाशी: Uttarakhand Bus Accident ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है।

Uttarakhand Yamunotri bus hadsa 26 pilgrims died

उत्तराखंड से लेकर मध्यप्रदेश तक मातम पसरा है। मृतकों के रोते-बिलखते परिजनों की चीखें हर किसी का सीना छलनी कर रही हैं। उत्तरकाशी में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर डामटा रिखाऊं खड्ड के पास रविवार को हुए दर्दनाक हादसे में 26 यात्रियों की जान चली गई। 30 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर एक खाई में जा गिरी, जिसके बाद खाई में हर तरफ लाशें ही लाशें नजर आने लगीं। 26 शव बरामद कर लिए गए हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी और शिवराज सिंह चौहान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। दोनों यहां अधिकारियों से बातचीत कर हालात का जायजा ले रहे हैं। सीएम शिवराज देर रात देहरादून पहुंचे थे। देहरादून पुलिस कंट्रोल रूम में उत्तराखंड के अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की थी। उन्होंने उत्तरकाशी में चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी भी ली। देर रात देहरादून आने के बाद सीएम शिवराज रात में ही हॉस्पिटल पहुंचे। यहां घायलों से मुलाकात की। हादसे में घायल 4 लोगों का मैक्स हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। आगे पढ़िए

यमुनोत्री बस हादसे पर पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए मुआवजे की घोषणा भी की है। पीएम मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि उत्तराखंड में हुआ बस हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इसमें जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मैं अपनी शोक-संवेदना व्यक्त करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन मौके पर हरसंभव सहायता में जुटा है। इस हादसे पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी अफसोस जताया। उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी से हादसे को लेकर बात भी की है। शाह ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने सीएम धामी से बात की है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा कि उत्तराखंड में श्रद्धालुओं से भरी बस के खाई में गिरने से हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदय विदारक है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। जानकारी के मुताबिक घटना के वक्त बस में 30 यात्री सवार थे। सभी यात्री मध्य प्रदेश के पन्ना के रहने वाले थे। Uttarakhand Bus Accidentमें 26 यात्रियों की मौत हो गई।