उत्तराखंड में हैवानियत: मामूली बात पर साथी के प्राइवेट पार्ट में डाली एयर प्रेशर गन, आंतें फटी

आरोपी ने अपने सहकर्मी के प्राइवेट पार्ट में एयर प्रेशर गन डाल दी। जिससे कर्मचारी की आंत फट गई। पीड़ित की जान पर बनी हुई है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Rudrapur Air Pressure Gun: Air pressure gun in Vijay private part in Rudrapur
Image: Air pressure gun in Vijay private part in Rudrapur

रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक कर्मचारी ने अपने सहकर्मी से बदला लेने के लिए हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

Air pressure gun in private part Rudrapur News

आरोपी ने अपने सहकर्मी के प्राइवेट पार्ट में एयर प्रेशर गन डाल दी। जिससे कर्मचारी की आंत फट गई। पीड़ित की जान पर बनी हुई है, उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित के भाई की शिकायत पर पंतनगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित विजय कुमार मूलरूप से पीलीभीत का रहने वाला है। वो पंतनगर में सेक्टर-9 स्थित परफेक्ट डायनेमिक कंपनी में काम करता है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित के भाई सतेंद्र वर्मा ने बताया कि विजय का कंपनी में ही काम करने वाले पीलीभीत निवासी मुनेंद्र पाल पुत्र परमेश्वरी दयाल के साथ विवाद हो गया था। महीनों पहले होली के त्योहार से लगभग 10-12 दिन पहले विजय और मुनेंद्र के बीच किसी लेन-देन को लेकर विवाद हुआ था।

झगड़े के दौरान हाथापाई भी हुई। इस दौरान मुनेंद्र ने विजय को जान से मार देने की धमकी दी थी। 30 मई को विजय कंपनी में काम कर रहा था। तभी मुनेंद्र पाल ने विजय को जान से मारने के इरादे से उसके प्राइवेट पार्ट में कंपनी की एयर प्रेशर गन डाल दी। जिससे विजय के पेट की आंत फट गई। पीड़ित के भाई का आरोप है कि कंपनी के लोगों ने भी उसके भाई को अस्पताल न पहुंचाकर उसे कमरे पर लाकर छोड़ दिया। आरोपी मुनेंद्र पाल को भगा दिया गया। बाद में सतेंद्र ने किसी तरह विजय को अस्पताल में भर्ती कराया। विजय की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित के भाई ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बहरहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है।