Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
चम्पावत: प्रदेश के होनहार लाल अपनी लगन और परिश्रम के दम पर हर क्षेत्र में ऊंचा मुकाम हासिल कर रहे हैं।
चंपावत के यशवंत चौधरी ऐसे ही होनहार युवाओं में से एक हैं। महज 24 साल के यशवंत ने कम उम्र में वो सफलता हासिल की है, जिसका ज्यादातर लोग सपना ही देखते रह जाते हैं। यशवंत को मल्टीनेशनल कंपनी में 23 करोड़ सालाना पैकेज वाली जॉब मिली है। उनका चयन टेस्ला गीगा फैक्ट्री में वरिष्ठ प्रबंधक के पद पर हुआ है। वो बर्लिन जर्मनी में सेवाएं देंगे। 31 जुलाई तक ऑनलाइन काम करने के बाद अगस्त से अक्टूबर तक बेंगलुरु में प्रशिक्षण होगा। यशवंत का चयन 30 लाख डॉलर के सालाना पैकेज पर हुआ है। युवा इंजीनियर यशवंत अब जर्मनी की टेस्ला गीगा कंपनी में वरिष्ठ प्रबंधक के तौर पर सेवाएं देने जा रहे हैं। इससे पहले उन्हें बेंगलुरु में ट्रेनिंग लेनी होगी। उनकी सफलता से क्षेत्र में खुशी की लहर है। यशवंत के पिता शेखर चौधरी कारोबारी हैं।
यशवंत ने पिथौरागढ़ से बीटेक करने के बाद 2020 में गेट में 870वीं रैंक हासिल की थी। दो साल पहले उनका चयन ट्रेनी प्रबंधक के रूप में हुआ था। कोरोना काल में उन्होंने ऑनलाइन सेवाएं दीं। यशवंत बताते हैं कि उनका सपना एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने का रहा है, ताकि वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर काम करने के मौके पा सकें। ये अनुभव उन्हें बाद में अपने देश में ही किसी बड़ी जिम्मेदारी को संभालने में काम आ सकेगा। अब यशवंत अपने सपने को साकार करने की दिशा में कदम बढ़ा चुके हैं। परिवार के लोग यशवंत की कामयाबी पर खुशी से फूले नहीं समा रहे। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी यशवंत को बधाई दी, उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। राज्य समीक्षा टीम की ओर से भी यशवंत को ढेरों शुभकामनाएं।