Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में भाजपा सरकार अब रेलवे कनेक्टिविटी बढ़ाने पर फोकस कर रही है।
उत्तराखंड सरकार ने रामनगर से देहरादून के बीच रेल सेवा शुरू करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा है। परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने यह महत्वपूर्ण जानकारी दी। उत्तराखंड सरकार की ओर से केंद्र सरकार को इस बाबत तीन बार प्रस्ताव भेजा गया है। परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने यह अहम जानकारी दी। दरअसल विधायक चीमा ने विधानसभा में प्रश्न लगाया था कि कुमाऊं मंडल के लोगों को राजधानी देहरादून आने के लिए रामनगर से कोई सीधी रेल सेवा नहीं है। ऐसे में आम लोगों को देहरादून पहुंचने के लिए काफी समय लगता है और वे केवल सड़क परिवहन पर ही निर्भर हैं। इस के साथ ही गाड़ी और टैक्सी आदि से आने पर अच्छा खासा पैसा खर्च करना पड़ता है। उन्होंने पूछा था कि क्या राज्य सरकार ने इस संदर्भ में कोई पहल की है। इसके जबाव में परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से अभी तक तीन बार केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।उन्होंने बताया कि रामनगर- हरिद्वार - देहरादून के बीच प्रतिदिन रेल संचालन के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है। हालांकि अभी तक इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पाई है।