उत्तराखंड आने वाली ट्रेनों को लेकर बड़ा फैसला, नहीं चलेगी उपासना एक्सप्रेस..कई ट्रेन कैंसल

प्रदर्शनकारियों द्वारा ट्रेन में आग लगाने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, इसे देखते हुए रेलवे ने संवेदनशील इलाकों के लिए ट्रेन सेवा रद्द करने का निर्णय लिया है।
Advertisement 90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
uttarakhand train cancel 18 june : Upasana Express operations canceled many trains canceled
Image: Upasana Express operations canceled many trains canceled

देहरादून: केंद्र सरकार की ओर से सेना भर्ती के लिए लांच अग्निपथ योजना का देश के कई राज्यों में विरोध हो रहा है।

Uttarakhand Train Cancellation

उत्तराखंड में भी बेरोजगार युवा सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों द्वारा कई जगह ट्रेनों में आग लगा दी गई, जिससे दहशत का माहौल बना हुआ है। युवाओं के विरोध प्रदर्शन के चलते कई जगह रेल सेवाओं का संचालन रोकना पड़ा है। इसी कड़ी में उत्तराखंड के रेल यात्रियों के लिए भी एक चिंता बढ़ाने वाली खबर आई है। रेलवे ने संवेदनशील इलाकों के लिए ट्रेन सेवा रद्द करने का निर्णय लिया है। रेलवे ने मुरादाबाद मंडल से चलने वाली कुछ ट्रेनों को कैंसल कर दिया है। इससे उत्तराखंड के यात्रियों को भी निश्चित तौर पर परेशानी उठानी पड़ेगी। शुक्रवार को भी हावड़ा से देहरादून आने वाली ट्रेन कई घंटों की देरी से स्टेशन पहुंची तो यात्री काफी परेशान दिखे।

विरोध-प्रदर्शन की वजह से हावड़ा से चलकर देहरादून आने वाली उपासना एक्सप्रेस का संचालन भी लगातार प्रभावित हो रहा है। जिसके चलते आज 18 जून को यह ट्रेन रद्द कर दी गई है। अप और डाउन दोनों ही ट्रेनें शनिवार को नहीं चलाई जाएंगी। स्टेशन अधीक्षक शशांक शर्मा ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि अग्निपथ योजना को लेकर मचे बवाल के कारण देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस का संचालन निरस्त किया गया है। ट्रेन सेवा रद्द होने से यात्री परेशान हैं। बता दें कि विरोध-प्रदर्शनों के चलते रेलवे बोर्ड ने देश भर में 100 से ज्यादा ट्रेनों का संचालन निरस्त किया है। कई ट्रेनों के रूट बदले जा रहे हैं, हालांकि राहत वाली बात ये है कि फिलहाल देहरादून से यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश जाने वाली ट्रेनों के संचालन पर रोक नहीं लगी है। रेल सेवाओं से जुड़े अपडेट हम समय-समय पर आप तक पहुंचाते रहेंगे।