Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
रामनगर: रामनगर में बाघ ने एक और शख्स की जान ले ली। यहां ठेकेदार के श्रमिक पर बाघ ने हमला कर उसे मार डाला।
बाघ श्रमिक को सड़क से खींचकर करीब सौ कदम दूर जंगल में घसीटकर ले गया। बाद में श्रमिक की अधखाई लाश जंगल के भीतर से बरामद हुई। इस घटना से कॉर्बेट प्रशासन में हड़कंप मचा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामे की कार्रवाई के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया। घटना कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के सर्पदुली रेंज की है। यहां विभाग एक ठेकेदार से पुलिया निर्माण और कच्ची सड़क के चौड़ीकरण का काम करा रहा है। ठेकेदार के साथ यूपी के मुरादाबाद में रहने वाला 26 साल का खलील पुत्र बांके भी काम करता था। बुधवार की दोपहर में वह धनगढ़ी गेट से सर्पदुली की ओर अपनी बाइक से जा रहा था। तभी डेढ़ किलोमीटर दूर कक्ष नंबर चार धनगढ़ी बीट पर उसका सामना बाघ से हो गया। आगे पढ़िए
अधिकारियों का मानना है कि बाघ को देखकर खलील ने बाइक पर से नियंत्रण खो दिया होगा, जिसके बाद बाघ ने हमला कर उसे मार डाला। इस बीच उधर से आ रहे वन कर्मियों ने सड़क पर बाइक गिरी देखी तो उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। छानबीन करने पर जंगल में युवक का खून से लतपथ शव मिला। मृतक की शिनाख्त जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर हुई। बता दें कि सीटीआर में कई वनकर्मी और श्रमिक बाघ का निवाला बन चुके हैं। साल 2019 में भी ढिकाला में बाघ ने ठेकेदार के एक श्रमिक को मार डाला था। यहां आग बुझाने गया एक अन्य दैनिक श्रमिक भी बाघ का निवाला बन गया था। बीते दस सालों में बाघ कई लोगों को मार चुका है।