Advertisement
हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम
पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।
Example Ads Media
ऋषिकेश: पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजक्ट Rishikesh Karnprayag Rail Project के अलग अलग फेस में 5 महीने के भीतर 25 किलोमीटर टनलिंग का काम पूरा हो चुका है।
खुद रेल मंत्रालय ने शनिवार देर रात अपने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। पांच माह के भीतर 25 किलोमीटर टनलिंग का काम पूरा करना वास्तव में बड़ी कामयाबी है। खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस ट्वीट को शेयर किया है। आपको बता दें कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना भारतीय रेलवे की सबसे चुनौतीपूर्ण रेल परियोजनाओं में से एक है। ये परियोजना 125 किलोमीटर लंबी है। सबसे खास बात ये है कि 125 किलोमीटर का 105 किलोमीटर हिस्सा सुरंगों के भीतर से होकर गुजरेगा। इस परियोजना पर 17 सुरंगों का निर्माण हो रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे प्रोजेक्ट का मकसद उत्तराखंड के चार धामों को आपस में जोड़ना है। परियोजना के तहत 16 पुल, 17 सुरंग और 12 रेलवे स्टेशन बनाए जाने प्रस्तावित हैं। आगे देखिए तस्वीरें