ऋषिकेश में 4 दिन बाद बंद हो जाएगी रिवर राफ्टिंग, उमड़ी सैलानियों की भीड़..आप भी आइए

साहसिक खेलों के शौकीन कर लीजिए बैग पैक, 30 जून के बाद बंद हो जाएगी Rishikesh River Rafting
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
rishikesh river rafting : Rishikesh river rafting will close after June 30
Image: Rishikesh river rafting will close after June 30

ऋषिकेश: पूरे देश में अगर राफ्टिंग के लिए कोई स्थान सबसे अधिक मशहूर है तो वह है उत्तराखंड की योग नगरी ऋषिकेश।

Rishikesh river rafting will close after June 30

यहां पर देश भर से पर्यटक राफ्टिंग का आनंद उठाने के लिए आते हैं। अगर आप भी ऋषिकेश में राफ्टिंग करना चाहते हैं तो अपने बैग पैक कर लीजिए क्योंकि ऋषिकेश में राफ्टिंग करने का यह आखरी मौका है। इस वीकेंड के बाद से ऋषिकेश में राफ्टिंग बंद हो जाएगी और सीधा अगले साल ही राफ्टिंग दोबारा से शुरू होगी। हर साल मानसून के समय ऋषिकेश में राफ्टिंग बंद हो जाती है। जून के अंतिम सप्ताह तक उत्तराखंड में मानसून प्रवेश ले लेता है जिस वजह से गंगा का स्तर काफी अधिक बढ़ जाता है और ऐसे में राफ्टिंग कराना खतरे से खाली नहीं होता। इसी वजह से इस साल भी ऋषिकेश में राफ्टिंग अब चंद दिनों की मेहमान है और इसके बाद पर्यटकों को राफ्टिंग का आनंद उठाने के लिए अगले साल तक का इंतजार करना पड़ेगा।

ऐसे में अगर आप भी ऋषिकेश में राफ्टिंग का आनंद उठाना चाहते हैं तो फिर जल्द ही ऋषिकेश पहुंच जाइये। इस वीकेंड पर तपोवन, मुनी की रेती, लक्ष्मण झूला क्षेत्र के सभी होटल और होमस्टे पर्यटक से भरे हुए रहेंगे। इस बार वीकेंड पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है और इसके लिए होटल व्यवसायियों ने अभी से सारी तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं। इस बार महीने के आखिरी वीकेंड पर तीर्थ नगरी में पर्यटकों के रिकॉर्ड उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही है। 30 जून के बाद गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग का संचालन बंद हो जाएगा। ऐसे में अगर आपको भी राफ्टिंग का आनंद उठाना है तो जल्द उठा लीजिए क्योंकि साहसिक खेलों के शौकीनों के लिए ऋषिकेश में Rishikesh River Rafting का अनुभव करने के लिए मात्र 1 सप्ताह का समय रह गया है।