केदारनाथ के लिए 30 जून से बंद हो जाएगी हेलीकॉप्टर सर्विस, जानिए वजह

फिलहाल केदारनाथ के लिए सिर्फ दो कंपनियां आर्यन व हिमालय हेली ही अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन तीस जून से ये भी अपनी सेवाएं बंद कर देंगी।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
kedarnath helicopter 30 june: Helicopter service canceled for Kedarnath from June 30
Image: Helicopter service canceled for Kedarnath from June 30

रुद्रप्रयाग: हेली सेवाओं ने केदारनाथ की यात्रा को सुविधाजनक बनाया है, लेकिन अब यात्री सितंबर तक हेली सेवा का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

Helicopter service canceled for Kedarnath from June 30

केदारनाथ के लिए 30 जून से सभी हवाई सेवाएं बंद हो जाएंगी। इसकी वजह भी बताते हैं। दरअसल रुद्रप्रयाग क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, इसे देखते हुए हेली कंपनियों ने यह निर्णय लिया है। पूर्व में हिमालयन हेली ने 10 जुलाई तक सेवाएं देने का निर्णय लिया था, लेकिन अब वह भी अपनी सेवाएं बंद कर देगी। केदारनाथ के लिए अभी नौ में से दो हवाई कंपनियां ही सेवाएं दे रही हैं। जिनके माध्यम से अब तक 81 हजार से अधिक यात्री केदारनाथ के दर्शनों को पहुंच चुके हैं। केदारनाथ धाम के लिए 6 मई से हवाई सेवाओं की शुरुआत हुई थी। हेली सेवा के लिए यात्रियों में काफी उत्साह बना हुआ था। तब नौ हवाई कंपनियों ने अपनी सेवाएं शुरू की थी, जिसमें सात हवाई कंपनियां अब तक वापस लौट चुकी हैं।

यह सभी कंपनियां अब अमरनाथ यात्रा में सेवाएं देंगी। पूर्व में हिमालय हेली ने 10 जुलाई तक सेवाएं देने का निर्णय लिया था, लेकिन वर्षा के मौसम को देखते हुए अब 30 जून तक ही सेवाएं देने का निर्णय लिया है। इस वर्ष 14665 उड़ानों से कुल 81494 यात्री बाबा के दर पर पहुंचे हैं। फिलहाल केदारनाथ के लिए सिर्फ दो कंपनियां आर्यन व हिमालय हेली ही अपनी सेवाएं दे रही हैं, लेकिन तीस जून से ये भी अपनी सेवाएं बंद कर देंगी। बरसात का सीजन समाप्त होने के बाद सितंबर के प्रथम सप्ताह में फिर से हवाई सेवाएं शुरू होंगी। सहायक नोडल अधिकारी हेली सेवा एसएस पंवार ने बताया कि 24 जून तक सात हवाई कंपनियां लौट चुकी हैं। फिलहाल केदारनाथ के लिए सिर्फ दो हवाई कंपनियां सेवाएं दे रही हैं, ये भी 30 जून तक सेवाएं देंगी।