श्रीनगर गढ़वाल के लोग सावधान रहें..गली, मोहल्ले, सड़क में घूम रहा है गुलदार

श्रीनगर शहर के कई मोहल्लों में गुलदार की चहलकदमी बढ़ गई है, जिससे लोग दहशत में हैं। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
srinagar garhwal leopard : Srinagar Garhwal Leopard Video
Image: Srinagar Garhwal Leopard Video

श्रीनगर गढ़वाल: उत्तराखंड के रिहायशी इलाकों में जंगली जानवरों की बढ़ती चहलकदमी से लोग डरे हुए हैं।

Srinagar Garhwal Leopard Video

कभी जंगल तक सीमित रहने वाले गुलदार व अन्य जंगली जानवर अब इंसानी बस्तियों में पहुंचने लगे हैं, जिससे डर का माहौल बना हुआ है। श्रीनगर शहर के कई मोहल्लों में भी गुलदार की चहलकदमी बढ़ गई है, जिससे लोग दहशत में हैं। यहां बीते दिनों कमलेश्वर में गुरु रामराय स्कूल के पीछे निर्मित सुरक्षा दीवार के ऊपर गुलदार बेखौफ चहलकदमी करता हुआ देखा गया। डरे हुए लोगों ने इसकी शिकायत वन विभाग व तहसील प्रशासन से की, लेकिन वन विभाग व प्रशासन की ओर से अब तक सुरक्षा के उपाय नहीं किए गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि कमलेश्वर, जीजीआईसी रोड, अपर भक्तियाना में देर शाम गुलदार दिखाई देता है। आगे पढ़िए

गुलदार की चहलकदमी के फोटो और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, लेकिन प्रशासन और विभागीय अधिकारी लोगों की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठा रहे। उधर मामले को लेकर वन विभाग के रेंजर अनिल भट्ट का कहना है कि जिस तरह की तस्वीरें उन्हें मिली हैं, उससे अनुमान लग रहा है कि यह लेपर्ड कैट है, फिर भी एहतियातन उक्त जगह पर वन विभाग के कर्मियों को भेजा जा रहा है। घटना को लेकर और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने की अपील की। बता दें कि श्रीनगर से पहले पौड़ी गढ़वाल, हल्द्वानी व पिथौरागढ़ समेत अन्य क्षेत्रों से ऐसे कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें गुलदार बस्तियों में घूमते दिख रहे हैं। इस तरह की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।