यूपी के बाद उत्तराखंड में पत्थरबाज़ी, दो गुटों में मचा बवाल..बीच सड़क में हुई हाथापाई

यूपी के बाद अब हल्द्वानी में हुई जमकर पत्थरबाजी, दाे गुटाें में पत्थर चलने से मचा बवाल..पढ़िए पूरी खबर
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
haldwani stone pelting: Stone pelting between two groups in Haldwani
Image: Stone pelting between two groups in Haldwani

हल्द्वानी: हल्द्वानी के गांधीनगर में बीते शनिवार की देर रात को दो गुटों में झगड़े के बाद एक घंटे तक जमकर पथराव हुआ और खूब बवाल हुआ।

Stone pelting between two groups in Haldwani

वहीं पुलिस ने लाठीचार्ज कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। अराजक तत्वों ने आसपास खड़े आधा दर्जन से अधिक वाहनों को पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है और पथराव में दोनों गुटों के कई लोग घायल हो गए। बवाल इस कदर बढ़ गया कि पुलिस को लाठीचार्ज करने की नौबत आ गई। करीब आधे घंटे के बाद पुलिस ने बड़ी मुश्किल से हालात पर काबू पाया। इसी बीच पुलिस ने तीन लोगों को मौके से पकड़ लिया। पुलिस ने सात नामजद और करीब 20 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया। दरअसल बीते शनिवार रात गांधी नगर में स्थानीय निवासी प्रशांत और मंजीत आपस में नौकरी के संबंध में बात कर रहे थे। आगे पढ़िए

इसी बीच गोलू नाम का एक युवक वहां आया और गाली गलौच करने लग गया। दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों के परिजन भी वहां आ गए। इसी बीच दोनों पक्षों में जमकर हाथापाई शुरू हो गई। यहां तक कि महिलाएं भी मारपीट करने लगीं और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच में पथराव शुरू हो गया। सड़क के आसपास खड़े वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। इसी बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन मामला बढ़ता गया। हालात को काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने पथराव व झगड़ा करने के आरोप में प्रशान्त कुमार, अनुराग कुमार व रवि कुमार को मौके से गिरफ्तार कर लिया।