Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
रामनगर: रामनगर में पति ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आपसी विवाद के दौरान गुस्साए पति ने पहले पत्नी को बेरहमी से पीटा।
इससे भी मन नहीं भरा तो उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया, जिससे महिला बुरी तरह झुलस गई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामला मोहल्ला खताड़ी क्षेत्र का है। यहां नसीम नाम का शख्स अपने परिवार के साथ रहता है। नसीम का निकाह 6 साल पहले आसिफा से हुआ था। शादी के बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा। आरोप है कि नसीम पहले भी कई बार आसिफा के साथ मारपीट कर चुका है। आगे पढ़िए
सोमवार को भी यही हुआ। नसीम और आसिफा के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसके बाद नसीम ने आसिफा को पीटना शुरू कर दिया। आसिफा ने इस बारे में अपने पिता को बताया। तब आसिफा के पिता बेटी के ससुराल पहुंचे और आसिफा को इसी मोहल्ले में कुछ दूरी पर स्थित उसकी बुआ के घर छोड़ दिया। आरोप है कि सोमवार देर शाम को आसिफा का पति नसीम उसकी बुआ के घर पहुंचा और उसके ऊपर तेजाब फेंक दिया। जिससे वो बुरी तरह जल गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर लोग जमा हो गए। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से झुलसी महिला को लेकर रामनगर के बृजेश हॉस्पिटल पहुंचे, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस टीम ने अस्पताल पहुंच कर झुलसी हुई महिला के बयान दर्ज किए। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।