जिले में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे नदी किनारे बसे गांवों में दहशत है।
-
कोमल नेगी
-
Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
Image: Roads collapsed due to heavy rain in Bageshwar
बागेश्वर: बागेश्वर में आफत की बारिश ने जमकर तबाही मचाई। यहां प्रीमानसून की बारिश के चलते कई रास्ते बंद हैं।
Roads collapsed due to heavy rain in Bageshwar
ग्रामीण इलाकों में संचार सेवाएं ठप पड़ गई हैं। मोबाइल नेटवर्क ध्वस्त है। जिले में सरयू खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे नदी किनारे बसे गांवों में दहशत है। बीती रात जिले में भारी बारिश हुई, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से रात दो बजे सरयू खतरे के निशान से उपर बहने लगी, खतरा बढ़ने पर प्रशासन की टीम ने रात में डुगडुगी बजाकर सो रहे लोगों को घरों से बाहर निकाला। कपकोट उत्तरोडा में एक मकान ध्वस्त हो गया, हालांकि हादसे में मकान में रहने वाले लोगों को किसी तरह की हानि नहीं हुई है। बारिश की वजह से कपकोट मोटर मार्ग हरसिला, अशो के समीप मलबा आने की वजह से बंद है। वहां बाइक और कार के भी मलबे में दबे होने की सूचना है। कपकोट में बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। कई जगह मलबा आने की वजह से सड़कें बंद हो गई हैं। दो मोटरमार्गों पर गाड़ियों की आवजाही ठप है। सरयू नदी के जलस्तर में भी लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।
रात के वक्त हुई भारी बारिश से कपकोट ब्लॉक का अशो में स्थापित उपकेंद्र (ANM, फार्मासिस्ट, CHO सेन्टर) टूट गया। असौं फाल्दा में सड़क आपदा में बह गई। बारिश से क्षेत्र में नेटवर्क भी ध्वस्त हो गया है, जिससे जानकारी जुटाने में दिक्कत आ रही है। जिला प्रशासन आपदा में हुए नुकसान की जानकारी जुटा रहा है। बारिश से भारी नुकसान होने पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश गढ़िया, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार आदि आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचकर हालात का जायजा ले रहे हैं। भारी बारिश के चलते बागेश्वर समेत अन्य जिलों में भी तबाही का मंजर नजर आने लगा है। नैनीताल जिले में 80 से ज्यादा सड़कें बंद हैं। कई जगह भूस्खलन होने लगा है। उधऱ मौसम विभाग ने आज भी पर्वतीय जिलों में भारी बारिश होने की बात कही है। इसे देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है।