गढ़वाल से दुखद खबर: हंसी-खुशी गांव जा रहे थे पति-पत्नी…कार पर गिरी चट्टान, दोनों की मौत

कर्णप्रयाग में हुआ दर्दनाक हादसा, दून से चमोली जा रहे दंपत्ति की गाड़ी पर गिरी चट्टान, दोनों की दर्दनाक मृत्यु
Advertisement Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers

A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.

Example Ads Media
karnprayag car rock : rock fell on the car in Chamoli Karnprayag
Image: rock fell on the car in Chamoli Karnprayag

चमोली: चमोली जिले से सड़क हादसे की एक बेहद बुरी खबर सामने आ रही है।

rock fell on the car in Karnprayag

यहां कर्णप्रयाग थराली मार्ग पर देहरादून से अपने गांव जा रहे एक दम्पत्ति की कार के ऊपर चट्टान गिर गई। इस हादसे में पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है।मिली गई जानकारी के मुताबिक देहरादून से एक दंपत्ति चमोली स्थित अपने गांव कुलसारी जा रहा था। उनकी कार जब कर्णप्रयाग ग्वालदम सड़क पर बगोली के पास गुजर रही थी, तो अचानक से ही चट्टान का एक बड़ा हिस्सा कार के ऊपर गिर पड़ा। हादसे में कार में सवार पति पत्नी की मौत हो गई है। जबकि वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कार्य शुरू किया मगर दोनों को बचाया नहीं जा सका। मृतकों की पहचान बलबीर सिंह और उनकी पत्‍नी साव‍ित्री देवी न‍िवासी मेटा कुलसारी चमोली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।