उत्तराखंड में अजब प्रेम की गजब कहानी: पति को छोड़कर प्रेमी के साथ भागी 2 बच्चों की मां

अपने दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला को रुड़की पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया है। गंगनहर कोतवाली में जहां पति और पत्नी पक्ष के लोगों ने आपस में खूब बवाल काटा
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
roorkee mother lover eloped: Mother of two children eloped with lover in Roorkee
Image: Mother of two children eloped with lover in Roorkee

रुड़की: रुड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Mother of two children eloped with lover in Roorkee

यहां की एक महिला अपने दो बच्चों को छोड़ प्रेमी संग तीन दिन पहले फरार हो गई थी। महिला और उसके प्रेमी को पुलिस ने दिल्ली से बरामद किया है। जिसके बाद प्रेमी युगल को कोतवाली लाया गया। वहीं, कोतवाली पहुंचे महिला और उसके पति के परिजन आपस में झगड़ने लगे। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है महिला की 8 साल की एक बेटी और 4 साल का बेटा है। मिली गई जानकारी के मुताबिक गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की दो बच्चों की मां का मोहल्ले के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। महिला तीन दिन पहले अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी, जिसके बाद पुलिस उन्हें दिल्ली से लेकर गंगनहर कोतवाली आई। वहीं, आज महिला और उसके पति के परिजन कोतवाली पहुंचे, जहां दोनों दोनों पक्षों के परिजनों में जमकर कहासुनी हो। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया। वहीं पति के परिजन और ससुराल पक्ष के लोग महिला को समझाने में लगे हुए थे, लेकिन महिला अपने प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। इस पूरे मामले में गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्या पाल ने कहा महिला से पूछताछ हो रही है।