Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
यहां नंदा नगर घाट क्षेत्र में देवर-भाभी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों के शव जंगल में पेड़ से लटके थे। जंगल में घास काटने गई महिलाओं ने दो शवों को पेड़ से लटके देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने ये खबर गांव वालों को दी। जिसके बाद ग्रामीण और राजस्व अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को अपने कब्जे में ले लिया। राजस्व पुलिस जांच में जुटी है। घटना नंदानगर विकासखंड के प्राणमती गांव की है। यहां देवर-भाभी ने जंगल में फांसी लगा ली। मरने वाले युवक-युवती की शिनाख्त 26 वर्षीय ममता देवी और 27 साल के कुंवर राम के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि ममता और कुंवर राम रिश्ते में भाभी-देवर थे। चार जुलाई से दोनों घर से लापता थे। आगे पढ़िए
परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे, इस बीच दोनों की लाश जंगल में पाई गई। गांव की महिलाएं जंगल में सूखी लकड़ियां लेने के लिए गई थी। तभी उन्होंने ममता और कुंवर राम के शव पेड़ पर लटके देखे। बाद में राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में ले लिया। ममता और कुंवर राम की मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत की वजह साफ हो सकेगी। उधर घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।