उत्तराखंड: नशे के लिए पैसे नहीं मिले तो निर्दयी बनी मां, दुधमुंही बच्ची का गला घोंटा

महिला नशे के लिए पति और सास से पैसे मांग रही थी। पैसे न मिलने पर उसने मासूम को बेरहमी से मारा और गला घोंटकर उसे मारने की कोशिश की।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
almora maa daughter drugs : mother beat her daughter for drugs in almora
Image: mother beat her daughter for drugs in almora

अल्मोड़ा: नशे की लत इंसान को किस कदर अंधा बना सकती है, इसकी एक बानगी अल्मोड़ा में देखने को मिली।

mother beat her daughter for drugs in almora

यहां नशे की लत से जूझ रही मां ने अपनी तीन महीने की बेटी की जान लेने की कोशिश की। महिला नशे के लिए पति और सास से पैसे मांग रही थी। पैसे न मिलने पर उसने मासूम को बेरहमी से मारा और गला घोंटकर उसे मारने की कोशिश करने लगी। इस बीच सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम को किसी तरह कलयुगी मां के चंगुल से आजाद कराया। आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक बेस अस्पताल की नर्स स्नेहलता अपने बेटे, बहू और तीन माह की पोती के साथ अस्पताल परिसर में रहती है। बुधवार को बहू पार्वती दीक्षित उर्फ कशिश ने अपनी तीन महीने की बेटी श्रद्धा को बुरी तरह से पीटा, बाद में उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की।

बच्ची की हालत बिगड़ी तो पति शिवम और सास स्नेहलता ने आपातकालीन 112 नंबर में कॉल कर सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बमुश्किल बच्ची को बचाया। गुरुवार को पुलिस ने जिला अस्पताल में बच्ची का मेडिकल करवाया। सास का आरोप है कि बहू को नशे की लत है। वह सास और अपने पति से ढाई लाख रुपये की मांग कर रही थी। जल्द पैसे नहीं देने पर अपनी पुत्री के साथ सास और पति को भी मारने की धमकी दे रही थी। बुधवार को उसने बच्ची को मारने की कोशिश की। इधर, चाइल्ड हेल्पलाइन के साथ पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण करवाया। बच्ची को फिलहाल बाल कल्याण समिति के संरक्षण में भेजा गया है। आरोपी महिला के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।