Advertisement
Best Hidden Treks in Kedar Himalaya for True Mountain Lovers
A chance to reconnect with nature and inner peace. Treks in Kedar Himalaya that stay with you for a lifetime.
Example Ads Media
हरिद्वार: उत्तराखंड में अब महिलाओं के जरिए मादक पदार्थों की खेप पहुंचाई जा रही है।
तस्कर अपने धंधे को फैलाने के लिए महिलाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। मामला हरिद्वार का है। जहां दो सगी बहनों सहित तीन लोग गांजे की तस्करी करते पकड़े गए। तीनों आरोपी यूपी के मैनपुरी जनपद के रहने वाले हैं और कुछ दिन पहले ही रुडकी आए थे, जहां से उन्होंने कांवड़ में गांजा सप्लाई करने की योजना बनाई थी। गांजे की खेप को कांवड़ मेले में खपाया जाना था, लेकिन उससे पहले ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने इनके कब्जे से 13 किलो गांजा बरामद किया है। तीनों ने कई अहम जानकारी भी पुलिस को दी है। हरकी पैडी चौकी प्रभारी मुकेश थलेडी ने बताया कि कांवड़ के मद्दनेजर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। आगे पढ़िए
इसी कड़ी में कांगड़ा घाट पर तीन लोग संदिग्ध हालात में घूमते देखे गए। शक होने पर पुलिस ने तलाशी ली तो आरोपियों के पास से गांजा मिला। पूछताछ में महिलाओं ने अपनी शिनाख्त उर्मिला और सुनीता के तौर पर बताई है। जबकि युवक की शिनाख्त धर्मवीर निवासी मैनपुरी के तौर पर हुई है। दोनों आपस में सगी बहनें हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने बड़े खुलासे किए। उन्होंने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान गांजे को ऊंचे दाम में बेचने की योजना थी। गिरोह के अन्य सदस्य भी इसमें मदद कर रहे थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से आरोपियों के मंसूबे पूरे नहीं हो सके। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। मामले की जांच जारी है।