उत्तराखंड-दिल्ली हाईवे पर ढाबों में नहीं मचेगी लूट, अब आपके लिए बस की सीट पर ही आएगा खाना

नए प्लान के तहत बस की सभी सीटों पर एक होलोग्राम लगा होगा, जिसके जरिए यात्री सीट पर बैठे हुए ही ऑर्डर कर सकेगा। इससे यात्रियों का समय बचेगा, ओवररेटिंग भी नहीं होगी।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
uttarakhand roadways bus seat food: Food will be available on seat in Uttarakhand roadways buses
Image: Food will be available on seat in Uttarakhand roadways buses

देहरादून: उत्तराखंड परिवहन निगम ने यात्रियों की एक बड़ी समस्या का समाधान कर दिया है।

Food will available on seat in Uttarakhand roadways

अब निगम के अनुबंधित ढाबों पर ढाबा संचालक यात्रियों से मनमाने दाम नहीं वसूल पाएंगे। रोडवेज ने ऐसा प्लान तैयार किया है कि जिससे यात्रियों को सीट पर बैठे-बैठे ही खाने की सामग्री उपलब्ध हो जाएगी। बता दें कि परिवहन विभाग के अनुबंधित ढाबों को लेकर अक्सर शिकायतें मिलती रही हैं। यहां मनमाने रेट वसूल कर यात्रियों को लूटा जाता है। इसको लेकर अक्सर यात्रियों और ढाबा संचालकों का विवाद भी हो जाता है। अब इस तरह के मामलों में उत्तराखंड परिवहन निगम ने कुछ सख्ती दिखाई है। उत्तराखंड परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहित मीणा ने कहा कि ढाबा संचालकों की मनमानी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा कि हमारे पास लगातार शिकायतें आती हैं कि अनुबंधित ढाबों पर ओवररेटिंग की जाती है। इस पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने एक प्लान तैयार किया है। आगे पढ़िए

नए प्लान के तहत बस की सभी सीटों पर एक होलोग्राम लगा होगा, उसके जरिए यात्री सीट पर बैठे हुए ही ऑर्डर कर सकता है। अच्छी बात ये होगी कि यात्री को अपना पसंदीदा भोजन सीट पर ही मिल जाएगा, और वो भी प्रिंट रेट पर। इससे यात्रियों का समय बचेगा, साथ ही ओवररेटिंग भी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि ढाबों का लंबे समय से टेंडर नहीं हो पाया था। उस टेंडर को अब खोल दिया गया है। वर्तमान में हमारी दो टीमें हल्द्वानी रूट और दिल्ली रूट पर चेकिंग कर रही है। इसके साथ ही नए ढाबों का विश्लेषण भी किया जा रहा है, जिसकी रिपोर्ट जल्द मिल जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद प्रबंध निदेशक रोहित मीणा खुद ढाबों का निरीक्षण करेंगे और वहां जो कमियां मिलेंगी उनको दूर किया जाएगा।