उत्तराखंड: होटल में दारू पीकर बवाल काट रही थी पत्नी, पति अकेला छोड़कर भाग गया

नैनीताल: दारू पी कर पत्नी ने होटल में किया हंगामा, परेशान होकर पति बीवी को अकेला छोड़ कर भाग गया
Advertisement Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination

Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.

Example Ads Media
nainital hotel women sharab: Woman created ruckus in Nainital hotel after drinking Liquor
Image: Woman created ruckus in Nainital hotel after drinking Liquor

नैनीताल: नैनीताल में माल रोड पर बीते दिन हंगामा हो गया।

Woman created ruckus in Nainital hotel

यहां पर एक प्रतिष्ठित होटल में एक महिला पर्यटक ने दारू पी कर जमकर हंगामा कर दिया। नौबत यहां तक आ गई कि महिला का पति ही उसे छोड़कर चला गया। इस पर होटल प्रबंधन ने महिला को शांत करने की बहुत कोशिश की मगर असफल होने पर पुलिस को सूचित करना पड़ा। होटल प्रबंधन की शिकायत के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की है। मिली गई जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी महिला बीते दिन को अपने पति के साथ घूमने के लिए नैनीताल पहुंची थी और माल रोड के पास स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में कमरा लेकर रुकी थी। रात को महिला ने शराब पीकर हल्ला करना शुरू कर दिया। इस पर महिला और उसके पति के बीच विवाद हो गया। उसके पति ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की मगर वह नहीं मानी। होटल कर्मियों के समझाने पर भी महिला नहीं मानी। सुबह महिला के हंगामे से परेशान उसका पति उसे होटल में ही छोड़कर चला गया। इस पर महिला ने फिर से हंगामा शुरू कर दिया तो होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। तल्लीताल थाना प्रभारी रोहताश सिंह सागर ने बताया कि मौके पर पहुंचकर महिला को समझा-बुझा कर शांत किया गया और 81 पुलिस एक्ट में चालान की कार्रवाई की गई।