कांवड़ यात्रा की वजह से उत्तराखंड से दिल्ली की दूरी में करीब 77 किलोमीटर का इजाफा होने के चलते निगम बसों के किराए में 100 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
-
कोमल नेगी
-
Image: Dehradun Delhi Roadways Route For Kanwar Yatra
देहरादून: सावन के शुरू होने के बाद कांवड़ यात्रा की शुरूआत भी हो चुकी है।
Dehradun Delhi Roadways Route For Kanwar Yatra
कांवड़ यात्रा के चलते रोडवेज बसों को जाम का सामना न करना पड़े इसलिए रोडवेज ने बड़ा फैसला किया है। हल्द्वानी डिपो ने देहरादून,दिल्ली और पंजाब मार्ग पर चलने वाली बसों के रूट को डायवर्ट किया है। रूट के डायवर्ट होने की वजह से किराए में 100 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है और कहा गया है कि रूट डायवर्ट कांवड़ यात्रा के चलते किया गया है। इसी वजह से किराए को बढ़ाया गया है। रूट डायवर्ट होने की वजह से किराया बढ़ाया गया है, हालांकि बढ़ाया हुआ किराया यात्रियों से तभी लिया जाएगा, जब बस डायवर्ट रूट पर संचालित होगी। आगे पढ़िए
रोडवेज के मुताबिक वाया चीली होते हुए देहरादून जाने पर प्रति यात्री 40 रुपए , वाया बुलंदशहर दिल्ली जाने वाले मार्ग पर 60 रुपए प्रति यात्री और वाया चीला पोंटा साहिब पंजाब मार्ग पर 100 रुपए प्रति यात्री अतिरिक्त किराया लिया जाएगा। कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद यात्रियों से पहले जितना ही किराया लिया जाएगा। परिवहन निगम प्रबंधन का कहना है कि जैसे ही कांवड़ यात्रा के हिसाब से रूट डायवर्ट होंगे, वैसे ही बढ़ने वाली दूरी और उस रूट पर पड़ने वाले टोल के हिसाब से किराए में बढ़ोतरी की जाती है। वहीं परिवहन निगम ने यह साफ कर दिया होता रूट डायवर्जन लागू होने के बाद तत्काल किराए में बढ़ोतरी लागू कर दी जाएगी। यह बढ़ोतरी केवल रूट डायवर्जन तक ही लागू रहेगी। कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद जैसे ही पुराने रूट पर रोडवेज बसें चलेंगी, वैसे ही किराया भी पूर्व की भांति कम हो जाएगा।