उत्तराखंड: बाइक पर बैठे युवक पर अचानक झपटा बाघ, 300 मीटर दूर मिले दो हाथ..शरीर गायब

सर्च ऑपरेशन के दौरान बाघ के हमले के शिकार युवक के दो अधखाए हाथ बरामद हुए, लेकिन युवक के शरीर के शेष भाग का पता नहीं चल सका है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
nainital bike tiger attack: Tiger attacked a young man sitting on a bike in Nainital
Image: Tiger attacked a young man sitting on a bike in Nainital

नैनीताल: उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में जंगली जानवर दहशत का सबब बने हुए हैं। बाघ-गुलदार के हमलों में हर दिन लोगों की जान जा रही है।

Tiger attacked man sitting on bike in Nainital

मामला नैनीताल का है, जहां बाघ ने बाइक पर सवार दो युवकों में से पीछे बैठे एक युवक को अपना निवाला बना लिया। बाघ युवक को अपने जबड़े में दबाकर कोसी नदी की ओर चला गया। इस दौरान बाइक चला रहा उसका साथी चीखता-चिल्लाता रह गया। चलती बाइक से बाघ के युवक को उठाकर जंगल में ले जाने की घटना से वन महकमे में हड़कंप मचा है। वन विभाग की कई टीमों की ओर से चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान बाघ के हमले के शिकार युवक के दो अधखाए हाथ बरामद हो गए। युवक के शरीर के शेष भाग का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार अमरोहा जिले के थाना नगली तहसील हसनपुर निवासी मो. अनस पुत्र शमीम अहमद अपने दोस्त अफसरुल पुत्र भूरा के साथ अल्मोड़ा घूमने गए हुए थे।

शनिवार शाम दोनों अल्मोड़ा से वाया रामनगर वापस अपने घर अमरोहा जा रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे यह लोग अल्मोड़ा जिले की सीमा पार कर नैनीताल जिले में दाखिल हुए। तभी नेशनल हाईवे पर बाघ ने बाइक के पीछे बैठे अफसरुल पर हमला कर दिया। उसका दोस्त अनस चीखता-चिल्लाता रह गया, जबकि बाघ अफसरुल को घसीट कर जंगल में ले गया। सूचना पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व पार्क, रामनगर वन प्रभाग, पुलिस और प्रशासनिक अमले ने जंगल में ले जाए युवक की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू किया, लेकिन देर रात तक युवक का पता नहीं चल सका था। रविवार को टीम को लापता अफसरुल के दो हाथ घटनास्थल से करीब 300 मीटर अंदर नदी की ओर से बरामद हुए। घटना के बाद इलाके में दहशत है। रविवार को मोहान के लोगों ने हाईवे जाम कर विरोध-प्रदर्शन भी गिया। वो हमलावर बाघ को पकड़ने की मांग कर रहे थे।