Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
हरिद्वार से ऋषिकेश के लिए पैसेंजर ट्रेनों का संचालन शुरू होने जा रहा है। जी हां ये पहली बार होगा, जब हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच दो पैसेंजर ट्रेनें संचालित होंगी। ट्रेनों का संचालन हरिद्वार से 1 अगस्त से शुरू किया जाएगा। इन ट्रेनों का टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है। आखिरकार 1 अगस्त से हरिद्वार एवं ऋषिकेश के बीच पैसेंजर ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यहां आपको ये भी बता दें कि काफी वक्त से हरिद्वार ऋषिकेश के बीच पैसेंजर ट्रेन की मांग उठ रही थी।
अब हरिद्वार से ऋषिकेश के बीच ट्रेन रोजाना चलेंगी। दोनों ट्रेन दिन में दो बार हरिद्वार- ऋषिकेश के बीच सफर करेंगी। मोतीचूर, रायवाला, वीरभद्र होते हुए ट्रेन हरिद्वार से ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। खबर है कि हरिद्वार से ऋषिकेश के लिए हरिद्वार रेलवे स्टेशन से पहली ट्रेन सुबह 5:10 बजे रवाना होगी और 6.15 पर ऋषिकेश पहुंचेगी। ऐसे ही दूसरी ट्रेन सुबह 10:35 बजे ऋषिकेश के लिए रवाना होंगी और 11:40 बजे ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके अलावा ऋषिकेश से पहली पैसेंजर ट्रेन सुबह 7:50 बजे चलकर 8:55 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन ऋषिकेश से शाम 6:25 बजे चलेगी और हरिद्वार शाम 7:30 बजे पहुंचेगी।