Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: जिलाधिकारी नैनीताल धीराज गर्ब्याल के नाम से 29 जुलाई 2022 को सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर कतिपय शरारती तत्व द्वारा एक संदेश वायरल किया गया।
इस फर्जी आदेश में जनपद के सभी इंटरमीडिएट तक के विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी बरसात के चलते 29 जुलाई को अवकाश रहने की सूचना थी। किसी सामाजिक अराजक/ शरारती तत्व द्वारा सोशल मीडिया में उक्त सन्देश डाल दिया गया, जिससे स्कूली विद्यार्थियों को परेशनियों का सामना करना पड़ा। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा स्कूली व आंगनवाड़ी अवकाश को लेकर किसी प्रकार का आदेश जारी नहीं किया गया है। जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को जांच के आदेश दिए कि जिस भी व्यक्ति द्वारा यह हरकत की गई है सम्बन्धित के विरुद्ध आपदा के दृष्टिगत सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए साइबर सेल से जांच कराई जा रही है।