गढ़वाल: मां की आंखों के सामने 5 साल के आर्यन रावत को उठा ले गया गुलदार, जंगल में मिली लाश

पौड़ी गढ़वाल पैठाणी के बड़ेथ गांव में मां के सामने ही तीन बहनों के इकलौते भाई को गुलदार उठा कर ले गया। पढ़िए पूरी खबर
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
pauri garhwal badeth village aryan rawat guldar: Leopard attack on aryan Rawat in Badeth village of Pauri Garhwal
Image: Leopard attack on aryan Rawat in Badeth village of Pauri Garhwal

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल पैठाणी के बड़ेथ गांव में मां के सामने ही तीन बहनों के इकलौते भाई को गुलदार उठा कर ले गया।

Leopard attack on aryan Rawat in Pauri Garhwal

5 वर्षीय आर्यन रावत अपने परिवार का बेहद लाडला बेटा था। उसकी मां के सामने ही घात लगा कर बैठा गुलदार उसे उठा ले गया। मां के सामने ही इस घटना के बाद बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। 5 वर्षीय आर्यन रावत अपने मां के पीछे गौशाला में जा रहा था तभी यह घटना घट गई। ग्रामीणों के द्वारा शोर भी मचाया गया लेकिन गांव में लाइट ना होने के कारण गुलदार अंधेरे का फायदा उठाकर बच्चे को जंगल में ले गया। रात भर ग्रामीणों के द्वारा टॉर्च से बच्चे की खोजबीन की जाती रही लेकिन धुंध और बिजली ना होने के कारण ग्रामीण भी जंगल में जाने की हिम्मत नहीं उठा पाए। वहीं घटना के बाद पुलिस और वन विभाग को सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम और पुलिस के द्वारा सर्चिंग भी की गई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सुबह के वक्त वन विभाग और पुलिस कर्मियों को जंगल में बच्चे का आधा खाया शव बरामद हुआ। इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है।