Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
जी हां महेंद्र भट्ट के रूप में उत्तराखंड बीजेपी को नया सुप्रीमो मिला है। आपको याद होगा कि इससे पहले भी हमने इस खबर के बारे में आपको अवगत कराया था। उस दौरान भी हमने आपको बताया था कि बीजेपी गढ़वाली से ब्राह्मण चेहरे पर फोकस कर रही है। देर रात उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष रहे मदन कौशिक ने अपना इस्तीफा आलाकमान को भेज दिया था। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड बीजेपी का अध्यक्ष बनाने का लेटर जारी किया है। पत्र में लिखा है- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। महेंद्र भट्ट दो बार के बदरीनाथ विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। संगठन में भट्ट की अच्छी-खासी पैठ है। बीजेपी हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का समीकरण देखते हुए महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष की कमान दी है।