Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
सैकड़ों सड़कें बंद हैं, कई जगह तो हालात इस कदर बिगड़ गए हैं कि लोगों को जान बचाने के लिए गुफाओं में शरण लेनी पड़ रही है। इस बार मौसम ने सीमांत जिले पिथौरागढ़ में फिर तबाही मचाई है। यहां धारचूला तहसील के सोबला में बादल फटने की घटना हुई है। बादल फटने से बीआरओ का बैली ब्रिज बह गया। पानी से तेज प्रवाह से सोबला का भेटी नाला पूरी तरह उफान पर है। नदी का रौद्र रूप देखकर आसपास रहने वाले लोग डरे हुए हैं। यहां धौलीगंगा के साथ ही काली नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है। तवाघाट-सोबला रोड कई जगह बंद है। जिस वजह से कई ग्रामीण क्षेत्रों का मुख्यालय से संपर्क टूट गया है। यातायात व्यवस्था ठप है। आगे पढ़िए
कई जगह बिजली-पानी की सप्लाई भी प्रभावित हुई है। लोग राहत मिलने का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मौसम राहत देता नहीं दिख रहा। पहाड़ में जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटों में हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से दो नेशनल हाईवे समेत कुल 262 सड़कें बंद हो गईं। इसमें 21 स्टेट हाईवे, 12 मुख्य जिला मार्ग, 11 अन्य जिला मार्ग, 86 ग्रामीण सड़कें और 130 पीएमजीएसवाई की सड़कें हैं। सड़कों को खोलने का काम जारी है। मौसम विभाग ने रविवार को भी प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी का येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी और मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। लोग सावधान रहें।