Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पिथौरागढ़ के बाद पौड़ी गढ़वाल से बादल फटने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि श्रीनगर के जोगड़ी गांव में बादल फटा है। बादल फटने से गांव वालों को भारी नुकसान हुआ है। करीब 100 नाली से ज्यादा जमीन में मलबे के साथ बरसाती पानी भर गया है। गांव के लोगों की जमीन नेस्तनाबूत हो गई है। हालांकि किसी जनहानि की खबर नहीं है। जोगड़ी गांव खिर्सू से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर है। बताया जा रहा है कि यहां रात के करीब 1:00 बजे बादल फटा। इसके अलावा पौड़ी गढ़वाल के ही रेतुड़ गांव में भी बादल फटने की खबर सामने आ रही है। रेतुड़ गांव जोगड़ी गांव से लगभग 5 किलोमीटर दूर है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में हुई भारी बारिश के बाद सड़कों पर मलबा और बोल्डर आने से एक नेशनल हाईवे समेत 274 सड़कें बंद हो गईं। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज भी देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल, ऊधमसिंहनगर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश के आसार है। भारी बारिश को देखते हुए मौसम विज्ञानियों ने येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं भारी से बहुत अधिक बारिश की संभावना है।