शाबाश: पुलिस डिपार्टमेंट में RMO बनी पिथौरागढ़ की मनीषा, सरस्वती विद्या मंदिर से की है पढ़ाई

Manisha Pant ने Pithoragarh के सरस्वती विद्या मंदिर से पढ़ाई की है। अब मनीषा पंत पुलिस ऑफिसर बनी हैं।
Advertisement हजारों वर्षों से जलती अखंड ज्योति के सामने सात फेरे - आस्था, परंपरा और प्रकृति का अनोखा संगम

पहाड़, मंत्र और देवभूमि का आशीर्वाद.. त्रियुगीनारायण में शादी सिर्फ एक समारोह नहीं, आध्यात्मिक अनुभव है।

Example Ads Media
pithoragarh manisha pant rmo: Pithoragarh Manisha Pant becomes RMO in Police Department
Image: Pithoragarh Manisha Pant becomes RMO in Police Department

पिथौरागढ़: उत्तराखंड की बेटियों ने हर बार खुद को अव्वल साबित किया है। चाहे वो कोई भी क्षेत्र हो..हर जगह इन बेटियों ने अपना वर्चस्व स्थापित किया है।

Pithoragarh Manisha Pant becomes RMO in Police Department

इन्ही में से एक हैं मनीषा पंत… मनीषा पंत ने पिथौरागढ़ के सरस्वती विद्या मंदिर से पढ़ाई की है। अब मनीषा पंत पुलिस ऑफिसर बनी हैं। मनीषा पंत का चयन पुलिस टेलीकॉम डिपार्टमेंट में रेडियो मेंटेनेंस ऑफिसर यानी RMO के पद पर हुआ है। आपको बता दें कि मनीषा ने ये परीक्षा 2020 में उत्तीर्ण की थी। इसके बाद 1 साल के लिए उनकी ट्रेनिंग देहरादून में हुई। कड़ी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद मनीषा का चयन पुलिस टेलीकॉम डिपार्टमेंट में रेडियो मेंटेनेंस ऑफिसर के लिए हुआ है। मनीषा की इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। मनीषा पंत ने अपनी इस इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया है। राज्य समीक्षा की टीम की तरफ से मनीषा पंत और उनके परिजनों को हार्दिक शुभकामनाएं