UKSSSC पेपर लीक: सामने आ रहा है दो नेताओं का नाम, गढ़वाल में हो सकता है बड़ा खुलासा

UKSSSC paper leak case में अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिनमें एक पुलिसकर्मी और न्याय विभाग के तीन कर्मचारी शामिल हैं।
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
uksssc paper leak case : Two leaders named in UKSSSC paper leak case
Image: Two leaders named in UKSSSC paper leak case

देहरादून: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में एसटीएफ की जांच जारी है।

UKSSSC paper leak case

अब तक 13 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। जल्द ही कुछ और लोगों की भी गिरफ्तारी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पेपर लीक मामले में दो नेताओं का नाम सामने आया है। जांच में एक जिला पंचायत सदस्य और एक क्षेत्र पंचायत सदस्य की मिलीभगत सामने आई है, ये बात और है कि एसटीएफ ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच के बाद एसटीएफ इन नेताओं के नाम का खुलासा कर सकती है। बता दें कि पेपर लीक के मामले में एसटीएफ ने सोमवार को नैनीताल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में तैनात कनिष्ठ सहायक महेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया था। उससे जब पूछताछ की गई तो कई और नाम सामने आए। इन्हीं में से एक है हिमांशु कांडपाल, जो रामनगर (नैनीताल) कोर्ट में कनिष्ठ सहायक है, उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोप है कि उसने अन्य आरोपियों के माध्यम से पेपर खरीदा और फिर उसे हल कर अभ्यर्थियों को बेच दिया था।

उसने सौदा कितने में किया और पेपर कितने लोगों को बेचा, एसटीएफ इसकी जानकारी जुटा रही है। इस मामले में अब तक 13 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। कई और लोग भी राडार पर हैं। सभी के एक-दूसरे से तार जुड़ रहे हैं। ये सभी एक-दूसरे के संपर्क में थे। मामले की विवेचना जारी है। जल्द ही कुछ और खुलासे किए जा सकते हैं। इस तरह अब तक पकड़े गए 13 लोगों में एक पुलिसकर्मी और तीन न्याय विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। अब दो जिला पंचायत सदस्यों के भी पेपर लीक मामले में शामिल होने की खबर आई है। दोनों ही गढ़वाल मंडल से हैं, और इनमें एक महिला जनप्रतिनिधि है। एसटीएफ पुख्ता और मजबूत सबूत जुटाने के बाद ही दोनों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। UKSSSC paper leak case भर्ती घोटाले का खुलासा होने के बाद कई सफेदपोशों की नींद उड़ी हुई है। फिलहाल एसटीएफ की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।